Samudrik Shastra: 'जुबां से ज्यादा बोलती हैं आंखें', नैनों के शेप से जानिए महिलाओं का मिजाज
Samudrik Shastra on Eyes Shape : 'इस मुल्क की सरहदों को कोई छू नहीं सकता, जिस मुल्क की सरहद की निगेहबान हैं आंखें'....'इन आंखों की मस्ती के परवाने हजारों हैं'...जैसे गीत आंखों की उपयोगिता बताने के लिए काफी हैं। माना जाता है कि आंखे तो दिल का आईना होती हैं, जो जुबां नहीं कह पातें, उन्हें ये बखूबी कह देती है बस उन्हें पढ़ना आना चाहिए।
ये मोहब्बत, इश्क, दर्द, हंसी, तड़प बहुत ही आसानी से बयां कर देती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आंखें महिलाओं का नेचर भी बताती हैं।चलिए आपको बताते हैं कि ये कैसे होता है?

दरअसल सामुद्रिक शास्त्र में आंखों के बारे में भी बहुत कुछ लिखा गया है। ये एक प्राचीन भारतीय विद्या है, जिसके अनुसार मनुष्य के शरीर के विभिन्न अंग उसके स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य के संकेत देते हैं। चेहरे के अंगों में आंखों को सबसे अधिक प्रभावशाली माना गया है। शास्त्र के अनुसार महिलाओं की आंखों के आकार, रंग और बनावट से उनके स्वभाव और जीवन से जुड़ी कई बातें जानी जा सकती हैं।
बड़ी आंखों के बारे में क्या कहता है Samudrik Shastra?
जिन महिलाओं की आंखें बड़ी, गोल और चमकदार होती हैं, वे स्वभाव से आकर्षक, संवेदनशील और दयालु मानी जाती हैं। ऐसी महिलाएं भावनात्मक होती हैं और रिश्तों को बहुत महत्व देती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ये महिलाएं परिवार और समाज में सम्मान पाती हैं तथा जीवन में सुख-सुविधाएं प्राप्त करती हैं।
छोटी आंखें
छोटी आंखों वाली महिलाएं व्यवहारिक और समझदार मानी जाती हैं। वे अपने फैसले सोच-समझकर लेती हैं और भावनाओं की बजाय तर्क को प्राथमिकता देती हैं। ऐसी महिलाएं मेहनती होती हैं और अपने लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहती हैं।

लंबी आंखों के बारे में क्या कहता है Samudrik Shastra?
जिन महिलाओं की आंखें लंबी और थोड़ी नुकीली होती हैं, वे चतुर, तेज दिमाग वाली और योजनाबद्ध तरीके से काम करने वाली मानी जाती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसी महिलाएं नेतृत्व क्षमता से भरपूर होती हैं और अपने दम पर आगे बढ़ना जानती हैं।
नीली या हल्के रंग की आंखें
हल्के रंग की आंखों वाली महिलाएं कल्पनाशील और रचनात्मक स्वभाव की होती हैं। उन्हें कला, संगीत और लेखन जैसे क्षेत्रों में रुचि होती है। ये महिलाएं स्वतंत्र विचारों वाली होती हैं और नई चीजें सीखना पसंद करती हैं।

काली आंखों के बारे में क्या कहता है Samudrik Shastra?
काली व गहरी आंखों वाली महिलाएं मजबूत इरादों वाली और आत्मविश्वासी मानी जाती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार इनमें सहनशक्ति अधिक होती है और कठिन परिस्थितियों में भी ये धैर्य बनाए रखती हैं। ऐसी महिलाएं जीवन में स्थिरता और सुरक्षा को महत्व देती हैं।

नीची या झुकी हुई आंखें
अगर किसी महिला की आंखें अक्सर झुकी रहती हैं, तो उसे शांत, विनम्र और रहस्यमयी स्वभाव का माना जाता है। ये महिलाएं अपने विचारों को आसानी से व्यक्त नहीं करतीं, लेकिन भीतर से बहुत भावुक होती हैं।
DISCLAIMER: सामुद्रिक शास्त्र में बताए गए ये संकेत सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। किसी व्यक्ति का पूरा व्यक्तित्व केवल आंखों के आधार पर नहीं आंका जा सकता। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications