आंख और होंठ भी कहते हैं महिलाओं के बारे में बहुत कुछ...
जिस स्त्री के होंठ गुलाबी हो, जीभ लाल हो, वह स्त्री स्वंय सुख भोगती है और हरदिल अजीज होती है।

आज हम आपको इसी शास्त्र के माध्यम से बताते है कि स्त्री के भाग्यशाली होने के लक्षण क्या होते है।
1-जिस स्त्री के होंठ गुलाबी हो, जीभ लाल हो, वाणी में मधुरता हो। वह स्त्री स्वंय सुख भोगती एंव उसके साथ रहने वाला पुरूष भी सुखी जीवन व्यतीत करता है।
2-जिन महिलाओं की नाभि गहरी हो और अन्दर से उठी हुई न हो और नाभि पर तिल व मस्सा हो तो उनका जीवन सुखमय व्यतीत होता है। ऐसी महिलायें अपने दम पर मुकाम हासिल करने की कोशिश करती है।
3-जिस स्त्री की नाक के अग्र भाग में तिल हो, नासिका की बनावट सुन्दर हो और सूंघने की क्षमता अधिक हो तो वे महिलायें अपने गुणों के कारण पूजी जाती है और उनका जीवन ऐशो-आराम में व्यतीत होता है।
4-ऐसी स्त्रियॉ जिनकी आंखें हिरणी के समान हो और आंखों के सफेद भाग के अन्त में लालिमा हो। उनकी शालीनता व सज्जनता से सभी उनके प्रशंसक होते है। इनके जीवन में सुख व समृद्धि बनी रहती है।
5-जिन महिलाओं के पैरों में कमल का चिन्ह, चक्र व शंख का चिन्ह हो तो वे स्त्रियॉ बहुत ही भाग्याशाली होती है। ऐसे स्त्रियां या तो स्वयं उच्चाधिकारी होती है या फिर किसी उच्चाधिकारी, व्यापारी या राजनेता की पत्नी होकर सुख भोगती है।
6-ऐसी महिलायें जिनका पैर वर्गाकार हो, अंगूठा सुगठित हो और पैरों की एडियॉ सर्पाकार हो तो वे स्त्रियां धनदायक व परिवार की सेवा करने वाली होती है।
7-जिन स्त्रियों के पैर का अंगूठा उठा हुआ, गोल, मॉसल और लालिमा लिये हो तो वे महिलायें काफी भाग्याशाली होती है। ऐसी स्त्रियों हमेशा भौतिक सुखों का भोग करके एक बेहतरीन जीवन जीती है।
8- जिस स्त्री के हंसते समय गालों में गडढे या डिम्पल पड़ते हो, वह स्त्री तेज-तर्रार, विवेकवान, जल्दी-जल्दी बालने वाली तथा अपनी बुद्धि व क्रिया-कलापों से सबके ह्रदय में जल्द ही अपना स्थान बना लेती है।
9-जिस स्त्री के दाहिने गाल पर काला तिल हो, वह स्त्री धनवान, वैभवशाली, एंव चरित्रवान होती है। ऐसी स्त्रियॉ अपनी आवश्यकताओं को नियन्त्रण में रखने वाली होती है। इन्हे भौतिक जगत की तमाम वस्तुओं का सुख भी प्राप्त होता है।
10-यदि किसी स्त्री की नाभि समतल व सामान्य अवस्था में हो, वह स्त्री बुद्धिमान, सौभाग्यशाली, परिश्रमी, एंव धनवान मानी जाती है। ऐसी स्त्रियों का परिवारिक व सामाजिक जीवन सुखमय व्यतीत होता है।इनके पुत्र भी काफी आज्ञाकारी होते है। Must Read: हाथों की लकीरों में छुपा है किस्मत का खजाना...












Click it and Unblock the Notifications