हाथों की लकीरों में छुपा है किस्मत का खजाना...
यदि किसी की हथेली में जीवन रेखा के साथ-साथ मंगल रेखा भी चल रही है तो ऐसे लोग करोड़पति जरूर बनते है।
लखनऊ। हाथ आपके कर्मक्षेत्र हैं और कर्म के द्वारा भाग्य का निर्माण किया जा सकता है। इस भौतिक संसार में कर्म की प्रधानता पर जोर दिया गया है। अगर आप कर्म नहीं करेंगे तो आपका भाग्य भी सोता रहेगा। आपकी हथेली में अनगिनत रेखायें होती है पर क्या आप जानते है कि हथेली में कुछ ऐसे योग बनते है जो आपको करोड़पति बनने के संकेत देते है।
- जिन लोगों का हाथ भारी हो, उंगलियों की लम्बाई भी लगभग बराबर हो, भाग्य रेखा से दो शाखायें निकली हो तो ऐसे व्यक्तियों के जीवन में धन का आगमन होता रहता है। ये लोग अपनी बौद्धिक कौशल के बल पर अचानक करोड़पति भी बन जाते है।
- यदि आपकी हथेली में जीवन रेखा गोलाकार आकृति में हो। मध्यमा अॅगुली के नीचे वाला स्थान शनि पर्वत उन्नत अवस्था में हो साथ में बुध रेखा अच्छी हो तो व्यापार में काफी प्रगति होती है। ऐसे लोग अपनी मेहनत से खूब धन कमाते है।
- यदि किसी की हथेली में जीवन रेखा के साथ-साथ मंगल रेखा भी चल रही है और गुरू पर्वत उन्नत अवस्था में है। ऐसे लोग करोड़पति जरूर बनते है।
- चन्द्र पर्वत विकसित हो तथा चन्द्र पर्वत से कोई रेखा निकलकर भाग्य रेखा से जुड़ जाये तो समझो आप विदेश में जाकर धन कमायेंगे।
- यदि किसी के हाथ में भाग्य रेखा मणिबन्ध से निकलकर सीधे शनि पर्वत तक पहुॅच जाये और सूर्य पर्वत पर दो रेखायें हो तथा मध्यमा अॅगुली एकदम सीधी हो तो ऐसा जातक काफी सम्पत्ति का मालिक होता है अर्थात धनवान होता है।
- भाग्य रेखा पतली और सीधी होकर शनि पर्वत तक जाये। भाग्य रेखा से कोई शाखा निकलकर चन्द्र पर्वत तक जाये। अनामिका अॅगुली तर्जनी से लम्बी हो तो ऐसे लोग अपनी मेहनत के दम पर करोड़पति बनते है।
- मस्तिष्क रेखा कटी-फटी न होकर साफ-सुथरी हो। हाथ में कटी-फटी रेखाओं का जाल न हो। विवाह रेखा सीधे बृहस्पति पर्वत से कनेक्ट हो तो ऐसे जातकों को ससुराल पक्ष से अधिक सम्पत्ति मिलने की सम्भावना होती है।
- वर्गाकार हाथ हो, अॅगुलियॉ लम्बाई लिए हुये सीधी हो, जीवन रेखा गोलाकार हो और शुक्र पर्वत पर तिल का चिन्ह हो तो ऐसे जातक आज नही तो कल करोडपति जरूर बनते है।
- यदि किसी के हाथ में भाग्य रेखा, बुध रेखा और मस्तिष्क रेखा इन तीनों का आपस में कनेक्शन हो या इनसे त्रिकोण बन रहा हो। बुध पर्वत उॅचा हो तो ऐसे लोग धनवान जरूर बनते है।
- हथेली में बुध रेखा मणिबन्ध से निकलकर बुध पर्वत तक जाये। शनि की अॅगुली मध्यमा सीधी हो और भाग्य रेखा पतली व सीधी होकर शनि पर्वत तक जाये तो ऐसे लोग अपने व्यापार में परिश्रम करके धनवान उद्योगपति बनते है।












Click it and Unblock the Notifications