Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

New Year 2025: इन 5 राशियों पर मेहरबान होंगी मां लक्ष्मी, जमकर बरसेगा पैसा

New Year 2025: साल 2025 से हर व्यक्ति को उम्मीदें हैं। पिछले वर्षों की कमियों, कमजोरियों को भुलाकर नए साल में नई उम्मीद के साथ आगे बढ़ना है। हर व्यक्ति चाहता है नया साल उसके लिए बेहतर साबित हो। इस बात को यदि ज्योतिष की दृष्टि से देखें तो नए साल में सभी को कुछ अच्छा मिलने वाला है।

लोगों की उम्मीदें, आशाएं, सपने पूरे होने वाले हैं और वे अपने जीवन की कमियों को दूर कर पाएंगे। हालांकि यह सभी राशि के जातकों के लिए एक समान नहीं होता है। कुछ को कम तो कुछ को अधिक मिलेगा। आइए ज्योतिष की दृष्टि से जानने का प्रयास करते हैं साल 2025 किन राशि के जातकों के लिए लकी रहने वाला है।

New Year 2025

वैदिक ज्योतिष की नजर में साल 2025 में पांच राशियों की किस्मत खुलने वाली हैं, बाकी राशियों को भी उनके कर्मों के अनुसार शुभाशुभ फल मिलेंगे।

यह पांच राशियां हैं वृषभ, कन्या, वृश्चिक, कुंभ और मीन। आइए शुरुआत से जानते हैं सभी राशियों का हाल।

मेष : इस राशि के लिए साल 2025 कुछ मायनों में बेहतरीन रहने वाला है। यदि आप लंबे समय से किसी योजना पर काम कर रहे हैं और अब तक उसने धरातल पर आकार नहीं लिया है तो यह साल आपको अच्छी सफलता देने वाला है। आपके सारे काम पटरी पर आ जाएंगे और विशेषकर आपके राशि स्वामी मंगल से संबंधित कामों में अच्छा लाभ् मिलने वाला है। जैसे जमीन से जुड़े मामले, कृषि, जमीन से पैदा होने वाली वस्तुएं लाभ देंगी। खनिज पदार्थों के कामों में लाभ मिलेगा। यह साल आपकी शारीरिक परेशानियां बढ़ाने वाला रह सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेंगी। धन का खर्च भी अधिक होने वाला है। परिवारजनों से तालमेल बैठाने में भी कठिनाई आ सकती है।

वृषभ :इस राशि के लिए साल 2025 वाकई में किस्मत खोलने वाला रहेगा। आपको इस साल लग्जरी लाइफ मिलने वाली है। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। सुखद और मनोरंजक यात्राएं होंगी। आपका प्रेम संबंध इस साल परवान चढ़ेगा। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। अनेक कष्टों से मुक्ति मिलेगी। रोग दूर होंगे। इस साल आपकी आर्थिक लाइफ मजबूत रहेगी। अनेक माध्यमों से पैसा आएगा और उसे अपनी सुविधाओं पर खर्च करेंगे। परिवार के साथ अच्छा तालमेल बनेगा। आपने जो योजनाएं अपने लिए बना रखी हैं वे सफल होंगी। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए बेहद लकी साबित होने वाला है।

मिथुन :यह साल आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपकी राशि का स्वामी बुध संकेत दे रहा है कि आपको प्रत्येक क्षेत्र में विवेकपूर्ण निर्णय लेने होंगे। किसी भी काम को दूसरों के भरोसे न छोड़ते हुए स्वयं करना होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। महत्वपूर्ण यात्राएं इस साल होने वाली हैं। परिवार के साथ धार्मिक पर्यटन पर जाएंगे। अवसरों का लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में यह साल लाभ देने वाला साबित होगा। आप कर्ज चुकाने में सफल होंगे। भूमि, भवन, अचल संपत्ति खरीदने का सोच रहे हैं तो इस साल आप अपनी ये इच्छाएं पूरी कर सकते हैं। वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

कर्क : आपका राशि स्वामी चंद्र यह संकेत दे रहा है कि साल 2025 आपको बहुत कुछ अच्छा देने वाला है किंतु ध्यान रहे आपकी मानसिक स्थिति अनेक बार गड़बड़ाएगी। आप किसी भी निर्णय पर नहीं पहुंच पाएंगे। आपको अपने निर्णय लेने के लिए दूसरों के भरोसे रहना पड़ सकता है। आपके लिए साल 2025 में कुछ ऐसे काम होने वाले हैं जिन्हें पूरा करने के लिए आप लंबे समय से प्रयासरत हैं। अच्छा धन आएगा और आपके सारे कर्ज चुकता हो जाएंगे। नए साल से जो उम्मीदें आपने लगा रखी हैं वे सब पूरी होने वाली है खासकर रिश्तों में काफी गर्माहट आएगी। जो लोग आपको भुला चुके हैं या आपको छोड़ चुके हैं वे एक बार फिर आपसे जुड़ने का प्रयास करेंगे।

सिंह : सिंह राशि वालों के लिए साल 2025 नई उम्मीदों के साथ नई चुनौतियां लेकर आ रहा है। नई उम्मीदें वे हैं जो आप अपने लिए अच्छा चाहते हैं, वे सारी आकांक्षाएं पूरी होंगी और नई चुनौतियां वे हैं जो आपको पीछे खींचने का प्रयास करेंगे और उनसे जूझना, उन्हें परास्त करना आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। हालांकि आप विवेकपूर्ण निर्णय लेकर सारी मुश्किलों को दूर करने में सफल हो जाएंगे। आर्थिक लाभ अच्छा मिलने वाला है। भूमि, भवन, वाहन सुख की प्राप्ति होगी। रिश्तों की दरारें दूर होंगी। परिवार के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। रोग भी अपेक्षाकृत इस साल कम परेशान करेंगे। धार्मिक पर्यटन पर जाने का अवसर आएगा।

कन्या :आपके लिए साल 2025 अत्यंत शुभ रहेगा। एक तरह से कहा जाए तो आपके लिए किस्मत खोलने वाला रहेगा यह साल। राशि स्वामी बुध जब-जब सूर्य के साथ बैठेगा बुधादित्य योग बनाएगा और आपको हर क्षेत्र में सफलता दिलाएगा। आप इस साल अपने लिए कुछ बेहतरीन निर्णय लेंगे जो आपको लाइफ टाइम लाभ देते रहेंगे। आपकी योजनाएं धरातल पर उतरेंगी जो आर्थिक लाभ के साथ एक स्थायित्व भरा जीवन प्रदान करेंगी। पारिवारिक संबंध इस साल मजबूत रहने वाले हैं। अनेक मांगलिक प्रसंगों में शामिल होने का अवसर आएगा। निवेश के लिए यह साल शानदार रहने वाला है।

तुला : साल 2025 आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। राशि स्वामी शुक्र की स्थिति मजबूत तो रहेगी लेकिन यह आपकी कुंडली की दशा पर निर्भर करेगा कि आपको कितना लाभ होगा और कितनी हानि। यह साल आपके रिश्तों को कमजोर करेगा चाहे वे परिवार से हों, जीवनसाथी से हों या दोस्तों से। आपको अपने कीमती समय में से इन सभी को समय देना होगा वरना लोग आपसे छूट जाएंगे और आप पछताते रह जाएंगे। आर्थिक लाभ के लिए साल अच्छा है, मेहनत के अनुसार आपको धन लाभ होता रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी। प्रेम प्रस्ताव मिलेगा जिसे आप स्वीकार करेंगे।

वृश्चिक :साल 2025 मंगल का साल है और वृश्चिक राशि के लिए अत्यंत श्रेष्ठ रहने वाला है। यह साल आपको बहुत कुछ देने वाला है। भूमि, भवन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह निश्चित रूप से साकार होगी। यदि कृषि की भूमि, फार्म हाउस आदि भी खरीदना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं। परिवार के साथ आपको तालमेल बनाने में कठिनाई नहीं आएगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक लाभ जबर्दस्त होने वाला है। किस्मत साथ देगी और आप वे सब काम कर पाएंगे जो करना चाहते हैं। मित्रों के साथ सुखद यात्राएं होंगी। नए काम प्रारंभ करेंगे जो लाभ देंगे। अविवाहितों के विवाह के लिए साल बेहतर है।

धनु : साल 2025 धनु राशि के जातकों के लिए कुछ बड़ी सौगातें लेकर आने वाला है। यह आपको वो सब देगा जिसके आप हकदार हैं। आपकी सारी आकांक्षाएं पूरी होने वाली हैं और आप एक सुखद जीवन की ओर अग्रसर होंगे। आर्थिक लाभ जबर्दस्त होने वाला है। कोई ऐसी संपत्ति मिलने वाली है जिसके बारे में आपको अभी तक पता नहीं था। कोई पैतृक या अनजानी संपत्ति। इस साल आपकी यात्राएं बहुत होने वाली हैं और उन यात्राओं से धन और सम्मान दोनों अर्जित करोगे। आपके पारिवारिक जीवन के लिए यह साल लाभदायक रहेगा। नए काम प्रारंभ करेंगे और वे साझेदारी में करेंगे तो ज्यादा लाभ होगा।

मकर : साल 2025 मकर राशि के जातकों के लिए बड़े बदलाव वाला रहेगा। आपके जीवन के साथ आपके कामकाज में भी बदलाव आने वाले हैं। आप अब तक जो काम कर रहे हैं उनसे हटकर अपनी रुचि के अनुसार काम कर पाएंगे। उनसे पैसा भी अर्जित करेंगे। पारिवारिक जीवन में जो लोग छूट चुके हैं वे जुड़ने वाले हैं और जो करीब हैं वे दूर हो सकते हैं। इसलिए अपने व्यवहार में संतुलन बनाने का प्रयास करना होगा। शनि की साढ़ेसाती समाप्त होने के बाद आपके जीवन में स्थिरता आएगी और आप एक संतुलित जीवन की ओर बढ़ेंगे। धन आएगा, सम्मान और सुख-संपत्ति भी मिलने वाली है।

कुंभ :साल 2025 कुंभ राशि के जातकों के लिए किस्मत खोलने वाला रहेगा। आप वो सब हासिल कर पाएंगे जो आप करना चाहते हैं। शनि की साढ़ेसाती का अंतिम ढैया चलने का लाभ मिलेगा। भरपूर धन आएगा और उसका इस्तेमाल निवेश में करेंगे। साथ ही आपका भौतिक जीवन मजेदार रहने वाला है। कर्ज चुकाने में सफल होंगे। बड़ा वाहन घर में आएगा। परिवार और रिश्ते मजबूत रहेंगे। मांगलिक प्रसंग आएंगे। बड़ी आर्थिक साझेदारी लाभ देगी। आप नए काम काज प्रारंभ करने के बारे में सोच सकते हैं और उसमें लाभ भी होंगे। पैसों का सही उपयोग अपनी लाइफ स्टाइल को अपग्रेड करने में करेंगे।

मीन : मीन राशि वालों की किस्मत साल 2025 में चमकने वाली है। प्रत्येक क्षेत्र में लाभ होगा और पैसा अनेक माध्यमों से आएगा किंतु आपको अपने परंपरागत काम जैसे जॉब, बिजनेस को छोड़कर वो काम करने होंगे जो आपकी रुचि और पसंद के अनुरूप हों। भाग्य को बल मिलने से आपके सारे काम व्यवस्थित तरीके से और समय पर होंगे। रिश्तों के लिए यह साल अच्छा रहने वाला है। आपके प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिवार के साथ तालमेल ठीक रहेगा। करियर में ग्रोथ आएगी। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। यह आपको नाम और सम्मान दोनों देने वाला है। आप मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रहेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+