शनिदेव को करना है प्रसन्न् तो शनिवार को भूलकर भी ना खाएं ये वस्तुएं

नई दिल्ली। अधिकांश लोग शनि से भयभीत रहते हैं, लेकिन यह ग्रह निष्पक्ष रहते हुए पूर्ण न्याय करने वाला ग्रह है। इसलिए शनि को न्यायाधिपति भी कहा जाता है। शनि बुरे कर्म करने वालों को उचित दंड देते हैं तो अनुकूल कार्य करने वालों को उचित लाभ भी देते हैं। इसलिए शनि को ग्रह होते हुए भी देवताओं के समान पूजा जाता है। शनिवार इन्हीं का दिन होता है और इन्हें प्रसन्न् करने के लिए लोग इस दिन कई तरह के उपाय, प्रयोग, टोटके आदि करते हैं। शनि से जुड़ी कुछ बातें ऐसी हैं जिनके बारे में लोग अनजान रहते हैं। ये बातें खानपान की वस्तुओं से जुड़ी हुई हैं। शनिवार के दिन शनिदेव नाराज ना हो जाएं इसलिए खानपान से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। आइए जानते हैं वे क्या बातें हैं:

दही में हल्दी डालकर खाएं

दही में हल्दी डालकर खाएं

- शनिवार के दिन दूध या दही का सेवन करते समय सावधानी रखना चाहिए। इन पदार्थों को कभी सादा नहीं खाना चाहिए। इसमें एक चुटकी हल्दी या गुड़ मिलाकर लेना चाहिए।

- शनिवार के दिन आम का अचार नहीं खाना चाहिए। इससे शनिदेव क्रोधित हो जाते हैं।
- शनिवार के दिन लाल मिर्च का खाने में उपयोग करने की भी मनाही रहती है। इस दिन काली या हरी मिर्च का सेवन करना चाहिए। लाल मिर्च आजकल लगभग सभी चटपटे तीखे पदार्थों में होती है। इसलिए उससे बचना संभव ना हो तो लाल मिर्च के साथ काली मिर्च जरूर डालें।

खा सकते हैं मूंग की दाल

खा सकते हैं मूंग की दाल

- शनिवार के दिन मसूर की दाल नहीं खाई जाती है। इनकी जगह चना, तुअर और मूंग की दाल खा सकते हैं। मसूर की दाल पर मंगल का आधिपत्य होता है। इसलिए शनिवार के दिन मसूर की दाल खाने से मंगल शनि को उत्तेजित कर सकता है।

- शनिवार के दिन शराब का सेवन करने से कुंडली में श्ाुभ शनि भी अशुभ फल देने लगता है। इससे शनि से संबंधित परेशानियां प्रारंभ हो जाती है।
- शनिवार के दिन सरसो का तेल, काले तिल, काली उड़द की दाल का दान किया जाता है, इसलिए इस दिन इनका सेवन करने से बचना चाहिए।

शनि की प्रिय वस्तुएं

शनि की प्रिय वस्तुएं

- शनिदेव को सभी काले रंग के पशु-पक्षी अत्यंत प्रिय होते हैं। कौवा, काला कुत्ता, हाथी आदि की सेवा शनिवार के दिन करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।

- शनिवार के दिन कौओं के लिए अपने घर की छत पर काले गुलाब जामुन रखें। इससे शनि से जुड़े दोष समाप्त होते हैं।
- शनिवार के दिन काले कुत्ते को सरसो का तेल चुपड़ी रोटी जरूर खिलाएं। शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है।
- जन्मकुंडली में यदि शनि पीड़ाकारक ग्रह हो तो शनिवार के दिन व्रत रखें और गरीबों, भिखारियों को भोजन करवाएं।

यह भी पढ़ें- किस्मत बदल देते हैं भगवान पर चढ़ाए जाने वाले फूल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+