जानिए रात को आने वाले अलग अलग सपनों का अर्थ
नई दिल्ली। सपने सबको आते है, इंसान हो या जानवर। अधिकतर हम जो सोचते हैं, वही हमारे सपने में आता है। किसी-किसी के ही सपने सच होते है और बाक़ी अधिकतर लोगों के असत्य होते है। ऐसा माना जाता है कि अगर आप कोई सपना ब्रह्म मुहूर्त में देखते है तो वह अधिकतर सत्य होता है। सपनो की व्याख्या करना वैसे तो कठिन है लेकिन फिर भी मैं एक छोटा सा प्रयास कर रहा हूँ। आइये जानते है सपने क्या कहते है ?

1-यदि आप सपने में काला नाग देखते है तो इसका मतलब सम्मान प्राप्त होगा।
2-सपने में सर्प आपके उपर बैठा दिखाई दे तो समझो कि परिवार में किसी की हार्ट अटैक से मृत्यु होने वाली है।
3-यदि सपने में सर्प आपको काट ले तो धन की प्राप्ति हो सकती है।
4-सपने में मिठाई खाते हुये अपने-आपको देखने का अर्थ है कि प्रगति होने वाली है।
5-सपने में आम का वृक्ष देखने से सन्तान सुख की प्राप्ति होती है।
6-सपने में इंद्रधनुष देखने का अर्थ है कि जीवन में अच्छा परिवर्तन होने वाला है।
7-सपने में भूकम्प देखने का मतलब है कि सन्तान की प्रगति में बाधा एंव सन्तान को कष्ट होने वाला है।
8-सपने में वृक्ष काटते हुये देखने का अर्थ है कि धन का नुकसान हो सकता है।
9-सपने में किसी को भी आत्महत्या करते हुये देखने का मतलब है कि उसका दीर्घायु होना।
10-सपने में यदि आप तर्पण कर रहें है तो इसका मतलब है कि किसी के मृत्यु की सूचना मिलने वाली है।
11-सपने में किसी की हत्या देखने का मतलब है कि आप मुसीबत में पड़ने वाले है।
12-सपने में दर्जी को देखने का अर्थ है कि आपके बनते हुये कार्य बिगड़ सकते है।
13-सपने में किसी बूढ़ी स्त्री को देखने का अर्थ है कि आप किसी कारणवश दुःखी हो सकते है।
14-सपने में विधवा स्त्री को सफेद साड़ी पहने हुये देखने का मतलब कोई अशुभ समाचार मिलना।
15-सपने में त्रिशूल को देखने का मतलब है कि कार्यो में सफलता मिलना।
16-सपने में बाढ़ देखने का मतलब है कि आर्थिक नुकसान हो सकता है।
17-यदि आप सपने में देखते है कि रोड पर बहुत खून बिखरा पड़ा है तो इसका मतलब है कि किसी नजदीकी की हार्ट-अटैक से मृत्यु होने वाली है।
18-सपने में अपने आपको पानी में डूबते हुये देखने का मतलब है कि आप किसी मुसीबत में फॅसने वाले है।
19-सपने में पहाड़ो पर चढ़ते हुये अपने को देखने का मतलब है कि आप सफलता प्राप्त करेंगे।
20-सपने में किसी की शादी होते हुये देखने का अर्थ है कि किसी दुःख का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- Astro Tips: विवाह को टूटने से बचाएं, ये उपाय करें












Click it and Unblock the Notifications