Navratri Day 6 Katyayani: मां कात्यायिनी दूर करेंगी हर बाधा, बस आज कर लें ये फूलों वाला उपाय
Maa Katyayani Puja 2025: नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायिनी की आराधना को समर्पित होता है। षष्ठी तिथि पर देवी की आराधना से विशेष रूप से विवाह योग्य कन्याओं को मनचाहा वर प्राप्त होता है। वहीं, युवाओं को करियर और शिक्षा में भी सफलता मिलती है। ज्योतिष शास्त्र और पुराणों में मां कात्यायनी को साहस, पराक्रम और विवेक की देवी माना गया है। ऐसी मान्यता है कि माता की पूजा करते हुए खास रंग के फूल अगर सही संख्या में चढ़ाए जाएं, तो मन की मुराद पूरी होती है।
माता की पूजा में फूलों का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि अगर सही संख्या और रंग के फूल अर्पित किए जाएं, तो देवी प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। माता कात्यायिनी की पूजा करते हुए फूलों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि सच्चे मन से दीप जलाकर पूजा करें और भोग लगाएं, तो सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Maa Katyayani Puja: मां को अर्पित करें फूल
⦁ ज्योतिष में मान्यता है कि मां कात्यायनी को 6 फूल अर्पित करना शुभ होता है।
⦁ फूल हमेशा ताजे और सुगंधित होने चाहिए। इन फूलों का विशेष महत्व है।
यह भी पढ़ें: शारदीय नवरात्रि में अबतक प्रदेश के देवी मंदिरों में 40 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने टेका मत्था
⦁ गेंदे का फूल (पीला-नारंगी रंग): यह मां कात्यायनी को अत्यंत प्रिय है। पीला रंग ज्ञान, सकारात्मकता और ऊर्जा का प्रतीक है।
⦁ गुलाब (लाल रंग): प्रेम, सौंदर्य और मंगल का प्रतीक माना जाता है। विवाह योग्य कन्याओं के लिए यह खास लाभकारी है।
⦁ कमल (गुलाबी या लाल): लक्ष्मी और समृद्धि का प्रतीक। इसे चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
Maa Katyayani को निश्चित संख्या में फूल अर्पित करें
ऐसी मान्यता है कि भक्तों को कम से कम 2 रंगों के फूल अर्पित करने चाहिए और यह पीला-लाल रंग का फूल हो सकता है। अगर संभव हो तो गुलाबी कमल भी शामिल करें। यह देवी को अधिक प्रसन्न करता है और जीवन में सौभाग्य लाता है। विवाह योग्य कन्याएं षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी को 6 पीले गेंदे के फूल चढ़ाकर "ॐ कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरि। नन्दगोपसुतं देवि पतिं मे कुरु ते नमः॥" मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में आने वाली अड़चनें दूर होती हैं। ऐसी मान्यता है कि मां को कम से कम 6 फूल चढ़ाने चाहिए और दो या तीन रंग के फूल चढ़ा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Shardiya Navatri 2025: नवरात्रि पर घर को इको-फ्रेंडली तरीके से सजाएं, अपनाएं ये 8 टिप्स












Click it and Unblock the Notifications