Tula (Libra) Business Horoscope 2021: सफलता वाला रहेगा साल

Tula (Libra) Business Horoscope 2021: तुला राशि के कारोबारियों को साल 2021 में अपने बिजनेस को गति देने के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। सही योजनाएं और समय पर उनका क्रियान्वयन करने से बिजनेस में सफलता हासिल करते जाएंगे। वर्ष के दौराप आर्थिक स्थिति मजबूत करने के जितने भी प्रयास करेंगे उनमें निश्चित सफलता मिलने वाली है। इस साल आप पुराने कर्जो से भी मुक्ति पा जाएंगे।

पिछले साल कोरोना महामारी के कारण बिजनेस को जो लॉस हुआ है उसकी भरपाई इस साल कर पाएंगे। कारोबार में वृद्धि में परिवार का कोई सदस्य साथ देगा। वह आपके पिता, भाई या जीवनसाथी हो सकता है। जनवरी से मार्च 2021 के बीच किसी ऐसे बिजनेस में प्रॉफिट होगा जो आपने पहली बार किया है। इसका अर्थ है आप इस साल नए-नए बिजनेस में भी निवेश करेंगे।

किसी धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं

वित्तीय संस्थानों, वित्तीय संगठनों से जुड़े कारोबारी किसी धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। यह समय मई-जून के मध्य का रहेगा। लग्जरी आइटम, इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वेलरी, आर्टिफिशियल डेकोरेटिव प्रोडक्ट्स, मेडिकल फील्ड में लाभ। इस राशि के लोग खानपान इंडस्ट्री में बड़ा निवेश न करें। साथ ही रेडीमेड रिटेल गारमेंट में भी अत्यधिक पैसा ना फंसाएं।

प्रयास करें सफलता मिलेगी

कॉरपोरेट सेक्टर में काम कर रहे युवा इस साल अपना स्टार्टअप शुरू करने की ओर प्रवृत्त होंगे। साल 2021 का उत्तरार्ध इस लिहाज से बेहतरीन रहेगा। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं वे भी इसी दौरान प्रयास करें सफलता मिलेगी।

यह पढ़ें: साल 2021 का प्यार का राशिफल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+