Leo Yearly Horoscope 2025:सिंह राशि वालों के लिए साल 2025 कैसा रहेगा? पढ़िए वार्षिक राशिफल
Leo Yearly Horoscope 2025 (सिंह का वार्षिक राशिफल): सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2025 (Horoscope 2025)आइए जानते हैं वैदिक ज्योतिष की दृष्टि से-
सिंह राशि के लिए वर्षारंभ पूर्व से लेकर 14 अप्रैल 2025 तक गुरु दशम स्थान में भ्रमण करने पर नौकरी-व्यवसाय में परिवर्तन की संभावना बन रही है, दांपत्य सुख में परेशानी, संतान की ओर से पीड़ा, मानसिक उद्विग्नता, राजभय तथा विद्या अध्ययन में रूकावट आने की स्थति बनेगी।

14 अप्रैल से 18 अक्टूबर तक एवं 5 दिसंबर से बृहस्पति का एकादश स्थान में भ्रमण करना आपके लिए श्रेष्ठफल कारक रहेगा। धन लाभ, संतानसुख, शिक्षा में सफलता, नौकरी व्यवसाय में सफलता, शत्रुनाश, रूके हुए कार्य पूर्ण होना, घर में मंगल कार्य होंगे। मित्रों और करीबियों से पूरा सहयोग मिलेगा। जन्म कुंडली में गुरु की स्थिति निर्बल होने पर उक्त शुभ फलों में कमी आएगी।
वर्षारंभ पूर्व से लेकर आगामी दि. 29 मार्च तक शनि के सप्तम भाव में भ्रमण करने से आपके दांपत्य जीवन में कुछ परेशानी, नौकरी-व्यवसाय में अधिक सक्रियता, रुके हुए धन संपत्ति की प्राप्ति. शेयर कारोबार में लाभ, कोर्ट में विजय एवं तीर्थ यात्रा होगी। बड़े धार्मिक उत्सवों में शामिल होने के योग बनेंगे। 29 मार्च से आगे वर्ष पर्यन्त शनि का लघुकल्याणी ढैय्या लोहे के पाए से अष्टम स्थान में चलना शुभप्रद नहीं है। पति-पत्नी को शारीरिक कष्ट, नौकरी-व्यवसाय में परेशानी, धनहानि, शत्रुभय तथा मित्रों से मतभेद होगा।
वर्षारंभ पूर्व से लेकर 18 मई तक राहु के आठवें स्थान में भ्रमण करने से कार्यों में अवरोध, अस्वस्थता, आर्थिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव, कष्टप्रद यात्राएं, उत्साह में कमी, विषम परिस्थितियों से सामना एवं केतु के द्वितीय स्थान में होने से नेत्ररोग, अशुभफलों में कमी तथा अनायास द्रव्य की प्राप्ति होगी। 18 मई से राहु सप्तम भाव में भ्रमण करने पर दांपत्य जीवन में परेशानी, भागीदारी से हानि, नौकरी-व्यवसाय में रूकावट, स्थान परिवर्तन, कदाचित अनैतिक मार्ग में प्रवृत्ति, मानसिक पीड़ा तथा केतु प्रथम स्थान में चलने पर धनवृद्धि, संतान की सौख्यता व अपघात का योग बन सकता है।
वर्षारंभ पूर्व से लेकर 21 जनवरी तक तथा 2 अप्रैल से 6 जून तक नीच राशिगत मंगल बारहवें स्थान में भ्रमण करने पर दांपत्य जीवन में परेशानी, भाग्य में मन्दता, अचल संपत्ति को लेकर विवाद, कार्यों में रूकावट, निरर्थक व्यय, मानहानि भाईयों से मतभेद बना रहेगा। 21 जनवरी से 2 अप्रैल तक मंगल का एकादश स्थान में रहना शुभफलकारक है। आरोग्यता, धनलाभ, कार्य सिद्धि व भूमि आदि स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे। 6 जून से 13 सितंबर तक मंगल प्रथम व द्वितीय स्थान में रहने से रक्त विकार, अपघात, कष्टप्रद यात्राएं कुटुम्बिक क्लेश, राजभय पति-पत्नी व स्वयं को शारीरिक पीड़ा होगी। 13 सितंबर से 27 अक्टूबर तक तृतीय स्थान में मंगल से शत्रुनाश, धनलाभ, कार्यों में सफलता, नौकरी-व्यवसाय में उन्नति होगी।
वर्ष का उपाय
सिंह राशि के जातक वर्ष 2025 में शनि और राहु की शांति करवाएं। मां दुर्गा आपकी आराध्य रहेंगी। प्रत्येक शुक्रवार को दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्य करें। सारे संकट टल जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications