Solar Eclipse of 2021: शनि अमावस्या को लग रहा है साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जरूर करें ये काम
नई दिल्ली, 01 दिसंबर। साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण 04 दिसंबर को लगने वाला है और इसी दिन शनि अमावस्या भी है। हालांकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन अमावस्या की वजह इस दिनों लोगों को कुछ विशेष बातों का ख्याल रखना होगा। ग्रहण प्रभावी ना होने के कारण इसका सूतक नहीं लगेगा इसलिए मंदिर खुले रहेंगे। ग्रहण 04 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर बाद 03:07 बजे समाप्त होगा जबकि अमावस्या का समय निम्नलिखित है...
Recommended Video
Surya Grahan 2021: इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें समय और सूतक काल | वनइंडिया हिंदी

शनि अमावस्या तिथि और समय
- अमावस्या आरंभ: 3 दिसंबर, शुक्रवार 04:55 PM
- अमावस्या समाप्त : 4 दिसंबर, शनिवार 01: 12 मिनट PM

इन मंत्रों से कीजिए शनिदेव को प्रसन्न
- ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।
- ॐ शं शनैश्चराय नमः।
- ॐ निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।
- छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥
- ऊँ ह्रिं नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।
- छाया मार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।
- ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्।
- सूर्य पुत्रो दीर्घ देहो विशालाक्ष: शिव प्रिय:।
- मंदाचाराह प्रसन्नात्मा पीड़ां दहतु में शनि:।।

जरूर करें ये काम
- अमावस्या के दिन ग्रहण लग रहा है इसलिए इस दिन लोगों को दान-पुण्य करना चाहिए, ऐसा करने से इंसान के सारे कष्ट दूर होते हैं।
- इस दिन ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिए।
- जो लोग कालसर्प से पीड़ित हैं उन्हें इस दिन नाग देवता की पूजा करनी चाहिए।
- शनैश्चरी अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करने से आर्थिक और मानसिक कष्ट दूर होते हैं।
- श्री कृष्ण ने खुद को पीपल के वृक्ष के समान ही बताया है इसलिए श्री कृष्ण जी की भी पूजा करनी चाहिए।
- ग्रहण काल कुछ वक्त के लिए है इसलिए इस दौरान हर किसी को भगवान का ध्यान रखना चाहिए ऐसा करने से ग्रहण का बुरा असर भक्तों पर नहीं होता है।












Click it and Unblock the Notifications