Guru Margi: इन तीन राशियों की रातों-रात बदलेगी किस्मत, होगी पैसों की बारिश, चेक करें कहीं आपकी राशि तो नहीं?
Guru Margi Effect : ज्योतिष के अनुसार वर्ष 2026 कई राशियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण सिद्ध होने वाला है। खासकर तब जब बृहस्पति (Guru) मार्गी होकर अपनी शुभ दृष्टि से जीवन के कई क्षेत्रों में उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेंगे। दरअसल गुरु की चाल जब बदलती है तो एक साल तक वो एक राशि में रहते हैं लेकिन अभी गुरु मार्गी हो गए हैं, जो कि एक शुभ संकेत माना जाता है। 11 नवंबर को गुरु मार्गी हुए और कर्क राशि में प्रवेश किए थे।
लेकिन 5 दिसंबर को ये फिर से वक्री होंगे और मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 11 मार्च 2026 तक ये मिथुन राशि में मार्गी रहेंगे,जो कि बेहद ही शुभ संकेत है। गुरु जब मार्गी अवस्था में आते हैं, तो रुके हुए काम दोबारा तेजी से आगे बढ़ते हैं।

भाग्य का साथ मिलने लगता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। गुरु का मार्गी होना हर राशि के लिए अच्छा है लेकिन तीन राशियों की तो किस्मत ही पलटने वाली हैं और ये तीन राशियां हैं सिंह, धनु और मीन। इस राशि के लोग दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे। इन पर मां लक्ष्मी की जमकर कृपा बरसेगी।
सिंह राशि (Guru Margi Effect )
2026 सिंह जातकों के लिए करियर और सम्मान का वर्ष होगा। गुरु के मार्गी होने से नई नौकरी, प्रमोशन और पद वृद्धि की संभावना प्रबल होगी। सरकारी कार्य पूरे होंगे, प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा व्यापारियों को बड़े कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और विवाह योग बन सकता है। आर्थिक स्थिति स्थिरता के साथ मजबूत होगी।
धनु राशि (Guru Margi Effect )
धनु राशि पर गुरु की विशेष कृपा 2026 में दिखाई देगी विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा और नए अवसरों के योग बनेंगे।करियर में बड़ी छलांग, नई जिम्मेदारियाँ और सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी। आर्थिक क्षेत्र में धन लाभ, बचत और निवेश के अच्छे योग।परिवार में शुभ समाचार मिलेगा।
मीन राशि (Guru Margi Effect )
गुरु मार्गी का सबसे अधिक प्रभाव मीन राशि पर ही होगा क्योंकि गुरु आपकी राशि के स्वामी हैं। 2026 में जीवन में बड़े परिवर्तन और प्रगति के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को बड़े पद पर नियुक्ति और सम्मान मिलेगा। व्यापारियों को नए प्रोजेक्ट और आर्थिक लाभ होगा। प्रेम और विवाह के मामलों के लिए भी सकारात्मक समय है। संपत्ति खरीदने या नया घर बनाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications