Holi 2018: परेशानियों से मुक्ति का दिन है होली
नई दिल्ली। वर्ष के कुछ सिद्ध दिनों में होलिका दहन वाला दिन भी माना गया है। यह तंत्र प्रयोगों के लिए सर्वश्रेष्ठ दिन होता है। जो व्यक्ति अपने जीवन में कई तरह की परेशानियों से घिरे हुए हैं। बीमारियों से परेशान हैं। बीमारियों पर बेतहाशा पैसा खर्च हो रहा है और धन का संचयन नहीं हो पा रहा है तो होलिका दहन की रात्रि में कुछ सिद्ध और आसान प्रयोग किए जा सकते हैं। हिंदू ज्योतिष के साथ-साथ तंत्र शास्त्रों में भी फाल्गुन पूर्णिमा की रात्रि को सिद्ध रात्रि की श्रेणी में रखा गया है। इस दिन की गई साधनाएं तुरंत फलीभूत होती हैं।
आइये जानते हैं, इस रात्रि में क्या-क्या उपाय किए जा सकते हैं:
धन नहीं टिक रहा हो तो ये करें: आर्थिक परेशानियों से प्रत्येक व्यक्ति जूझता रहता है। इससे निजात पाने के लिए होली के दिन पांच सफेद कौडि़यों को जून कर उन्हें लाल कपड़े में बांधें और तिजोरी में रखें। वर्षभर धन का आगमन अच्छा बना रहेगा।

व्यापार में हानि रोकने के लिए
होलिका दहन की शाम को घर के मुख्य द्वार की चौखट पर गुलाल छिड़ककर आटे का दोमुखी दीपक लगाएं। दीपक लगाते समय अपनी परेशानियों का अंत करने के लिए अपने ईष्ट देव से प्रार्थना करें। दीपक ठंडा होने के बाद उसे जलती होली में डाल आएं। जल्द आर्थिक बाधा दूर होगी।

धन प्राप्ति के लिए
आर्थिक परेशानी बनी हुई है तो होली के दिन सायंकाल में स्नान कर कोरे सूती वस्त्र पहनकर कमलगट्टे की माला से एक माला महालक्ष्मी के मंत्र ओम महालक्ष्म्यै नमः का जाप करें। इसके बाद वही माला पहनकर होलिका के समीप घी का दीपक लगाएं। जल्द फायदा होगा।

वशीकरण प्रयोग
होलिका दहन की रात्रि वशीकरण साधना के लिए बेहद उपयुक्त मानी गई है। इस रात्रि को आप जिसे वश में करना चाहते हैं उसका नाम लेकर ओम कामदेवाय विद्महे पुष्पबाणाय धीमहि तन्नो अनंग प्रचोदयात मंत्र की 11 माला लाल चंदन के दानों से करें। फिर एक माह तक हर दिन सात माला करें।

रूके धन की प्राप्ति के लिए
यदि आपने किसी को पैसा उधार दे रखा है और वो वापस नहीं लौटा रहा है तो होलिका दहन वाले दिन दहन स्थल पर जाएं और अनार के पेड़ की एक छोटी सी लकड़ी से दहन स्थल पर उस व्यक्ति का नाम लिखें। होलिका माता से अपने पैसे की वापसी की प्रार्थना करके उस व्यक्ति के नाम पर हरे रंग का गुलाल छिड़क दें। इतना गुलाल छिड़कें कि व्यक्ति का पूरा नाम उसमें दब जाए। अब होलिका माता की परिक्रमा करके पीछे देखे बिना अपने घर लौट आएं। कुछ ही दिनों में आपकी इच्छा पूरी हो जाएगी।

बीमारी से मुक्ति के लिए
घर में कोई न कोई बीमार रहता हो। बीमारियों पर खर्च अधिक हो रहा हो तो होलिका दहन के दिन सायंकाल बीमार व्यक्ति के सिर से सात बार पीली सरसो और फिटकरी उतारकर उसे होलिका दहन में डाल आएं। साथ में एक सूखा नारियल भी डालें। इससे बीमारियों से जल्द मुक्ति मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications