Guru Margi 2024: 118 दिन बाद गुरु हुए मार्गी, बदलेगा करियर का गणित

Guru Margi 2024: मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, वैवाहिक सुख, कार्य, आजीविका, वरिष्ठजनों का सहयोग, पारिवारिक सुख, धर्म, दर्शन, ज्ञान का प्रतिनिधि ग्रह बृहस्पति 118 दिन बाद मार्गी हुआ है।

 Guru Margi 2024

मेष राशि में चल रहा बृहस्पति 31 दिसंबर को प्रात: 8 बजकर 12 मिनट पर मार्गी हुआ है, यह ग्रह 4 सितंबर 2023 से वक्री चल रहा था।

यह पढ़ें: लव राशिफल 2024 : जानिए सभी 12 राशियों का प्यार का भविष्यफल

बृहस्पति करियर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

बृहस्पति के मार्गी होने से लोगों की प्रवृत्ति सात्विक होगी। बृहस्पति करियर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इसलिए इसका मार्गी होना सभी नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों के लाभ देने वाला है।

शीघ्र ही शुभ सूचना मिलने वाली है

जिन लोगों-युवाओं के पास अब तक कोई जॉब या बिजनेस नहीं है उन्हें शीघ्र ही शुभ सूचना मिलने वाली है।

आइए जानते हैं मार्गी बृहस्पति के विभिन्न क्षेत्रों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में-

करियर : बृहस्पति के मार्गी होने से लोगों के ठहरे हुए करियर में तेजी आने लगेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सम्मान और पद में वृद्धि होगी। आपके कार्य और मेहनत के अनुसार उचित परिणाम मिलने वाला है।

लोगों की कुंडली में बृहस्पति मजबूत होगा

जिन लोगों के बिजनेस में उन्नति नहीं हो रही थी, उनकी बाधा अब दूर हो जाएगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने वाला है। जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति मजबूत होगा उन्हें अधिक लाभ मिलने वाला है। करियर के लिए स्वर्ण आभूषण या पीला पुखराज धारण करें।

यह पढ़ें: मासिक राश‍िफल: जनवरी 2024 कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए?

वैवाहिक सुख : बृहस्पति वैवाहिक सुख का कारक ग्रह होता है। वे युवक-युवतियां जिनके विवाह अभी तक तय नहीं हो पा रहे थे अब बात बन सकती है।

वैवाहिक सुख प्राप्ति की बाधा दूर होगी

बृहस्पति की कृपा से वैवाहिक सुख प्राप्ति की बाधा दूर होगी और जल्द ही रिश्ता तय हो सकता है। ऐसे युवक युवतियां पीले कपड़े में हल्दी की गांठ बांधकर अपने पास रखें।

ज्ञान वृद्धि : बृहस्पति ग्रह ज्ञान और शिक्षा का कारक भी होता है। मार्गी होने से विशेषकर विद्यार्थियों को लाभ होगा। जिनका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था वे अब ज्ञान प्राप्ति के लिए उत्सुक होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में विशेष सफलता प्राप्त करेंगे।

इन प्रोफेशन को लाभ : बृहस्पति के मार्गी होने के कारण ऐसे लोग जिन्हें वाणी का अधिक काम पड़ता है, वे खास सफलताएं हासिल करेंगे। वकील, आध्यात्मिक वक्ता, प्रवचनकार, ज्योतिषी, निवेश सलाहकार, बैंककर्मी, मैनेजर, लेखक, साहित्यकार, शिक्षक आदि को लाभ होगा।

यह पढ़ें:वार्षिक राशिफल 2023 : जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+