Diwali 2018: इस दिवाली पर इन मंत्रों से मां लक्ष्मी को कीजिए प्रसन्न
लखनऊ। हिन्दूओं के बड़े त्योहारों में अधिकतर त्यौहार पूर्णिमा तिथि में मनाने की परम्परा है। दीपावली ही एक ऐसा पर्व है, जो अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। जैसे सूर्य अपने प्रकाश से सात रंगों की किरणों को बिखेर कर पूरे संसार को जाग्रत कर देता है, उसी प्रकार से कार्तिक मास की अमावस्या की घोर काली रात्रि को अग्नि के लघु रूपी दीपकों की ज्योति पूरे अन्धकार को प्रकाशमय में परिवर्तित करके मां लक्ष्मी का भव्य स्वागत व नमन करती है।
चलिए जानते है राशि के अनुसार मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने वाले मंत्र

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के मंत्र
- मेष- ऊं श्रीं ह्री ऐं महालक्ष्म्यै कमलाधारिणयै सिंहवाहिन्यैै स्वाहा। इस मन्त्र की कम से 1 माला का जाप करना चाहिए।
- वृष-''यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्य समृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा''। इस मन्त्र की कम से 2 माला का जाप करना चाहिए।
- मिथुन-''ऊॅ ऐं श्रीं महालक्ष्म्यै कमल धारिण्यै गरूणवाहिन्यै श्रीं ऐं नमः''। इस मन्त्र की कम से 1 माला का जाप करना चाहिए।
- कर्क- '' ऐं श्रीं ह्रीं क्लीं''। इस मन्त्र की कम से 1 माला का जाप इस राशि वाले लोग करें।
- सिंह- ‘‘ओं ह्रीं हूं हां ग्रें क्षों क्रों नमः''। इस मन्त्र की कम से 1 माला का जाप करना चाहिए।
- कन्या- निम्न मन्त्र की ‘‘ऊॅ नमः कमलवासिन्यै स्वाहा'' कम से 1 माला का जाप करना चाहिए।
- तुला- इस राशि वाले लोग इस मन्त्र ''ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं सौं जगत्प्रसूत्यै नमः'' की कम से 1 माला का जाप करना चाहिए।
- वृश्चिक- ''ऊॅ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः''।। इस मन्त्र की कम से 1 माला का जाप करना चाहिए।
- धनु- ''श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं सिद्धलक्ष्म्यै नमः'' इस मन्त्र की कम से 1 माला का जाप करना चाहिए।
- मकर- इस राशि वाले जातक ''ऐं ह्रीं श्रीं आद्यलक्ष्मि स्वयंभुवे ह्रीं ज्येष्ठायै नमः'' इस मन्त्र की कम से 1 माला का जाप करना चाहिए।
- कुम्भ- '' श्रीं '' मन्त्र की इस राशि वाले लोग कम से 1 माला का जाप करें।
- मीन- निम्न मन्त्र ''ओं रं श्रीं धं धनदे रतिप्रिये स्वाहा'' की कम से 1 माला का जाप करना चाहिए।

ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न













Click it and Unblock the Notifications