Ganesh chaturthi 2021: गणपति स्थापना मुहूर्त, 10 सितंबर 2021 का पंचांग
नई दिल्ली, 06 सितंबर। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मंगलमूर्ति भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापना घर-घर में की जाएगी। 10 सितंबर 2021, शुक्रवार के दिन चतुर्थी तिथि रात्रि 9 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। इस दिन ब्रह्मा योग रहेगा जो सायं 5.40 बजे तक रहेगा। वणिज करण प्रात: 11.09 बजे तक रहेगा। इस दिन सिंह राशि का सूर्य और तुला राशि का चंद्र रहेगा। चतुर्थी के दिन चित्रा नक्षत्र का 60 प्रतिशत से अधिक समय तक रहना निश्चित रूप से सुभिक्षकारक है।
Recommended Video
Ganesh Chaturthi 2021: अलग-अलग राज्यों के लिए नई Guidelines जारी | वनइंडिया हिंदी

गणेश स्थापना मुहूर्त, उज्जैन के समयानुसार
- सूर्योदय- प्रात: 6.13 बजे
- सूर्यास्त- सायं 6.34 बजे
- दिनकाल- 12 घंटे 21 मिनट 18 सेकंड
- रात्रिकाल- 11 घंटे 38 मिनट 59 सेकंड
- सूर्योदय के समय लग्न- सिंह
- राहू काल- प्रात: 10.51 से दोपहर 12.24 बजे तक
- यम घंटा- दोपहर 3.29 से सायं 7.02 बजे तक
चौघड़िया के अनुसार स्थापना
- चर- प्रात: 6.13 से 7.46 तक
- लाभ- प्रात: 7.46 से 9.18 तक
- अमृत- प्रात: 9.18 से 10.51 तक
- शुभ- दोपहर 12.24 से 1.56 तक
- चर- सायं 5.02 से 6.34 तक












Click it and Unblock the Notifications