राशियों के मुताबिक करें दुर्गा सप्तशती का पाठ
नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना अति लाभकारी रहता है।
लखनऊ। शक्ति के बगैर न संसार का अस्तित्व है और न शरीर का। शरीर तन्त्र को पूरे वर्ष सुचारू रूप से क्रियाशील बनाये रखने के लिए नवशक्ति की स्तुति करके सकारात्मक उर्जा का अर्जन किया जाता है। नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना अति लाभकारी रहता है।
आईये जानते है कि किस राशि के लोग दुर्गा सप्तशती के किस अध्याय का पाठ करें
मेष- आप मंगल प्रधान व्यक्ति है, इसलिए आपको क्रोध ज्यादा आता होगा। आप दुर्गा सप्तशती के पहले अध्याय का पाठ करें जिससे क्रोध में कमी आयेगी।
वृष- आप शुक्र प्रधान जातक है। भावनाओं में बहकर अकसर त्रुटि कर बैठते जिसका बाद में पछतावा होता है। आप दुर्गा शप्तशती के दूसरे अध्याय का पाठ नियमित नौं दिन तक करने आपके जीवन में सुख व समृद्धि आयेगी।
मिथुन- आप बुध प्रधान व्यक्ति है। आपके बॉस सन्तुष्ट नहीं रहते होंगे। जीवन साथी से अनबन भी रहती होगी। आपदुर्गा शप्तशती के सातवें अध्याय का पाठ करने से लाभ मिलेगा।
कर्क- आप चन्द्र प्रधान व्यक्ति है। आप भावनात्मक आवेग पर काबू पाकर जीवन में सफल हो सकते है। दुर्गा सप्तशती के पॉचवें अध्याय का नौं दिन विधिवत पाठ करके जीवन में सफलता के नयें आयाम रच सकते है।
सिंह- आप सूर्य प्रधान व्यक्ति है। आप पर बुध का भी अच्छा प्रभाव रहेगा। अनिर्णय की स्थिति आपके कार्यो में बाधा का रूप लेती रहेगी। दाम्प्त्य जीवन में तारतम्य अच्छा रहेगा। इसलिए आप दुर्गा सप्तशती के तृतीय अध्याय का नौं दिन विधिवत पाठ करके अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते है।
कन्या- आप बुध प्रधान जातक है। आप बुद्धिमान है, तेज-तर्रार है किन्तु बड़े निर्णय लेने से घबराते है। दुर्गा सप्तशती के दसवें अध्याय का नौं दिन विधिवत पाठ करके आप चिन्ता मुक्त एंव भय मुक्त होकर एक अच्छा जीवन व्यतीत कर सकते है।
तुला- आप शुक्र प्रधान व्यक्ति है। आपके आत्म-विश्वास व साहस में यदि कमी रहती है, तो आप दुर्गा सप्तशती के छठें अध्याय का नौं दिन विधिवत पाठ करके लाभ प्राप्त कर सकते है।
वृश्चिक- आप मंगल प्रधान व्यक्ति है। आपके जीवन में मगंल का विशेषरोल रहेगा। आप-अपने रूखे स्वभाव व क्रोध पर नियन्त्रण रखना होगा। दुर्गा सप्तशती के आठवें अध्याय का नौं दिन विधिवत पाठ करके अपने व्यवहार में शालीनता व मधुरता लाकर जीवन को सुखमय बना सकते है।
धनु- आपकी राशि कास्वामी गुरू है। यदि आपकी कुण्डली में कोई भी ग्रह आपको पापी होकर पीडि़त कर रहा है, तो आप दुर्गा शप्तशती के ग्यारहवें अध्याय का नौं दिन विधिवत पाठ करने से पीडि़त ग्रह आपको शुभ फल देने लगेंगे।
मकर- आपका जीवन शनि की छत्र-छाया में रहेगा। आप आडम्बर व अन्याय के घोर विरोधी होंगे जिससे आपके विरोधी बनने में देर नहीं लगेगी। आपदुर्गा सप्तशती के आठवें अध्याय का नौं दिन विधिवत पाठ करके लाभ प्राप्त कर सकते है।
कुम्भ- आप पर विशेषकरशनि का प्रभाव रहेगा। जीवन में सुख व समृद्धि प्राप्त करने के लिए आप दुर्गा शप्तशती के चौथे अध्याय का नौं दिन विधिवत पाठ करें।
मीन- आप गुरू प्रधान व्यक्ति है। व्यापार व विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करन के लिए आप दुर्गा शप्तशतीके नौंवे अध्याय का नौं दिन विधिवत पाठ करके लाभ ही लाभ प्राप्त कर सकते है।













Click it and Unblock the Notifications