Dream Interpretation: अगर सपने में दिखे ऑफिस तो क्या मतलब है इसका......
लखनऊ। अधिकतर स्वप्न में हम उन्हीं चीजों को देखते हैं, जिनके संस्कार हमारे मन-मस्तिक में चलायमान रहते हैं। हमारे स्वप्नों को जाग्रत अवस्था से कोई अधिक सम्बन्ध नहीं रहता है। स्वप्न में देखी गई कुछ बातें हम अक्सर भूल जाते हैं, जो हमारे जीवन में काफी महत्वपूर्ण थी। सपने इंसान की यादों, भावनाओ, कल्पनाओ, सोच, इच्छाओं और सबसे बड़ा उसके डर का मिला एक प्रारूप है।
आइये जानते है स्वप्न हमारे जीवन में को कैसे प्रभावित करते हैं...
- सपने में यदि स्वयं का आपरेशन देखें तो-चिंता का नाश होता है।
- स्वप्न में किसी आफिस में क्लर्क की नौकरी करते देखना-बुरे वक्त का संकेत।
- अगर आप सपने में नयें ऑफिस का उदघाटन करते हुये देख रहें है तो-व्यापार में प्रगति होगी।
- स्वप्न में ऑफिस का अधिकारी होना-शुभ फलदायी होता है।

अगर आप स्वप्न में आत्महत्या कर रहें है तो...
- स्वप्न में आप जिस ऑफिस में काम करते है, उसी के वरिष्ठ पद प्राप्त होते देखना-निलबिंत होने के संकेत।
- स्वप्न में आसन, सोने का बिस्तर, पालकी, गाड़ी, मकान एवं स्वयं के शरीर को आग लगने का दृश्य देखें तो-आर्थिक स्थिति में वृद्धि होती है।
- अगर आप स्वप्न में आत्महत्या कर रहें है तो- शुभ समसचार मिलेगा एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
- यदि स्वप्न में स्त्री आत्महत्या करते देखें तो-उसका दीर्घायु होता है।
- स्वप्न में किसी दूसरे को आत्महत्या करते देखना-मानसिक चिंता में वृद्धि होती है।
- स्वप्न में रोगी मनुष्य को देखें तो-जिसे देख रहें है, वह व्यक्ति शीघ्र ही स्वस्थ्य हो जायेगा।
- स्वप्न में अपने शत्रु को आत्महत्या करते देखना-व्यापार में लाभ होगा।
- स्वप्न में आभूषणों की प्राप्ति होना-व्यवसाय में मुनाफे होना।
- सपने में आभूषण दिखे तो-पारिवारिक खर्चे बढ़ेगें।
- स्वप्न में विवाहित स्त्री सोने के आभूषण धारण करे तो-पत्नी या प्रिय व्यक्ति की मृत्यु होती है।
- स्वप्न में कोई स्त्री एक से अधिक आभूषण पहने दिखें तो-पति की उन्नति होती है।
- स्वप्न में कोई कुंआरी स्त्री आभूषण पहने दिखें तो-उसका विवाह किसी अमीर घर में होता है।
- अगर स्वप्न में बांझ स्त्री अपना समय बर्बाद करते दिखे तो-उसे सन्तान की प्राप्ति होगी।
- स्वप्न में कुआंरी लड़की समय बर्बाद करते दिखें तो-उसका विवाह अपने पसन्द का होता है एवं धनवान घर में होता है।
- स्वप्न में स्वयं दूसरे को आलिंगन दे तो-अपशकुन व धोखे की सूचना मिलती है।
- यदि कोई स्त्री सपने में किसी पराये पुरूष को आलिंगन दे तो-उसकी बदनामी होने के संकेत है।
- स्वप्न में कोई पुरूष किसी स्त्री को आलिंगन देते दिखे तो-कामेच्छा में वृद्धि होती है।

स्वप्न में किसी दूसरे को आत्महत्या करते देखना....

स्वप्न में विवाहित स्त्री सोने के आभूषण धारण करे तो...













Click it and Unblock the Notifications