चीनी एस्ट्रोलॉजी: साल 2019 है पिग का साल, खूब बरसेगा पैसा
भारतीय और पाश्चात्य ज्योतिष की तरह चाइनीज एस्ट्रोलॉजी यानी चीनी ज्योतिष को मानने वाले भी दुनिया में कम नहीं। दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत लोग चीनी ज्योतिष में विश्वास रखते हैं। भारतीय और पाश्चात्य ज्योतिष की तरह चीनी ज्योतिष में भी 12 राशियां होती हैं लेकिन इनके चिन्ह विभिन्न जानवरों पर होते हैं। इनमें रेट, ऑक्स, टाइगर, रैबिट, ड्रेगन, स्नेक, हॉर्स, गोट, मंकी, रूस्टर, डॉग और पिग ये 12 राशियां क्रम से होती हैं। इन बारह राशियों के आधार पर 12 वर्ष का चक्र होता है जिसमें प्रत्येक वर्ष क्रमशः एक राशि के जानवर के नाम पर होता है।

पिग राशि वालों पर बरसेगा पैसा
यह वर्ष 2019 चीनी ज्योतिष में पिग का वर्ष रहेगा। पिग चीनी ज्योतिष की अंतिम राशि है। इस वर्ष चीनी पिग ईयर 5 फरवरी को शुरू हो रहा है। चीनी ज्योतिष के अनुसार वर्ष 2019 पैसा बनाने के मामले में बेहतर साबित होगा। पिग को धन संचय का प्रतीक माना गया है इस लिहाज से वर्ष 2019 सभी राशि वालों के लिए धन की वर्षा करने वाला रहेगा। इस वर्ष निवेश करना बेहतर रहेगा। यह वर्ष पूर्णतः खुशियां देने वाला रहेगा। दोस्ती और प्यार के लिहाज से सभी राशि वाले इस साल यादगार संबंधों को खुलकर जियेंगे। पिग को चीनी ज्योतिष में सबसे शुभ और सफलता देने वाला कहा गया है इसलिए इस वर्ष सफल होने के चांस भी अधिक रहेंगे।

चीनी राशियों पर पिग ईयर का असर
रेट: इस राशि वालों के लिए पूरा वर्ष खुशियां प्रदान करने वाला साबित होगा। सुख-समृद्धि के लिहाज से भी शुभ रहेगा।
ऑक्स: इस राशि वालों के लिए वर्ष 2019 अच्छे अवसर लेकर आएगा। आर्थिक निवेश के लिए वर्ष उत्तम रहेगा।
टाइगर: इस राशि वालों को नए वर्ष में लोगों से संबंध निभाने की कला सीखने की जरूरत है। धन लाभ होगा।
रैबिट: नए दोस्त और प्रेम संबंधों के लिहाज से पिग वर्ष इनके लिए अच्छा रहेगा। नई संभावनाएं आपका रास्ता देख रही हैं।
ड्रेगन: इस राशि वालों को अपनी योजनाओं पर दोबारा काम करने की जरूरत है। सही निर्णय से धन आगमन आसान हो जाएगा।
स्नेक: इस वर्ष मेहनत अधिक करना होगी, लेकिन उसी अनुपात में पैसा कमाने में भी कामयाब हो सकेंगे।

बाकी 6 चीनी राशियों के लिए कैसा होगा पिग ईयर
हॉर्स: हॉर्स राशि वालों के लिए पिग ईयर शुभ साबित होगा। निवेश से लाभ कमाएंगे। प्रेम संबंध प्राप्त होंगे।
गोट: अपने लक्ष्यों को पाने में सफल होंगे। सोचे सभी कार्य पूर्ण होंगे। बिजनेस में कामयाबी कदम चूमेगी।
मंकी: पिग ईयर में सफल लोगों से प्रभावित होकर सफलता के मार्ग पर चलेंगे। धन का खूब आगमन होगा।
रूस्टर: अपने संबंधों को निभाने पर ध्यान फोकस करना होगा। सफल होने के लिए मेहनत करने में पीछे ना रहें।
डॉग: अच्छे अवसर रास्ता देख रहे हैं। सफलता आपके करीब है, बस सही मौके पर सही काम कर डालें।
पिग: यह साल इसी राशि वालों का है। अपनी प्राथमिकताएं तय करके काम शुरू करें। धन आपके पास खिंचा चला आएगा।
यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2019: जानिए मकर संक्राति का महत्व
-
IND vs NZ: 'वह मैदान पर मेरे साथ थी', ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
Ladli Behna Yojana: अप्रैल में कब आएंगे 1500 रुपये? जानें किस तारीख को आएगी अगली किस्त -
Ishan Kishan ने आंसुओं को दबाकर फहराया तिरंगा, घर से आई दो मौतों की खबर फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जज्बे को सलाम -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे? -
रमजान के महीने में मुस्लिम पत्नी की दुआ हुई कबूल, हिंदू क्रिकेटर बना चैम्पियन, आखिर कौन है यह महिला -
कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: किसानों का बढ़ रहा इंतजार, कब आएगी सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त? -
Trump Netanyahu Clash: Iran से जंग के बीच आपस में भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू! Khamenei की मौत के बाद पड़ी फूट?












Click it and Unblock the Notifications