Makar Sankranti 2019: जानिए मकर संक्राति का महत्व
लखनऊ। इस बार दो दिन {14-15} जनवरी को मनाया जायेगा दान-पुण्य का पर्व मकर संक्रान्ति। दरअसल सूर्यास्त के बाद सूर्य का राशि परिवर्तन होने के कारण ऐसा संयोग बन रहा है। इस बार मकर संक्रान्ति का पर्व विशेष फलदायी रहेगा क्योंकि एक तो अर्द्धकुंभ रहेगा और दूसरा उस दिन चार योग रहेगे। 14 जनवरी को सन् 2019 को सांय 7 बजकर 55 मि0 पर सूर्य का राशि परिवर्तन धनु राशि से मकर राशि में होगा। सूर्यास्त के बाद राशि परिवर्तन होने से दान-पुण्य 15 जनवरी को किया जाएगा।

मकर संक्राति का महत्व
इस बार पौष मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर सोमवार 14 जनवरी को रेवती नक्षत्र में मकर संक्रान्ति का पर्व मनाया जायेगा। वहीं, 15 जनवरी को सुबह से ही अमृत सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि, मंगलाश्विनी अमृत सिद्धि योग व राजप्रद योग का फलदायी अद्धभुत संयोग बन रहा है। इस बार संक्रान्ति का वाहन सिंह व उपवाहन हाथी है।

पुण्यकाल व दान का मुहूर्त
15 जनवरी को सुबह 7ः15 मि0 से मध्यान्ह 12ः35 मि0 सभी श्रद्धालू अपनी श्रद्धा के अनुसार दान-पुण्य कर सकते है। सूर्य सिद्धान्त के अनुसार पृथ्वी की गति 50 विकला है और सूर्य प्रति दिन 1 अंश घूमता है। सूर्य संक्रमण आगे बढ़ता रहता है। हलाॅकि लीप ईयर में ये दोनों वापस उसी स्थिति में आ जाते है। सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में संक्रमण करने में हर चैथे वर्ष में लगभग 22 से 24 मि0 का अन्तर आ जाता है। यह अन्तर बढ़ते-2 लगभग 70 से 80 वर्ष में एक दिन हो जाता है। जिस कारण मकर संक्रान्ति की तिथियां बदलती रहती है।

दो वर्ष बाद बदलता क्रम
मकर संक्रान्ति का पर्व अयन गति से होता है इसलिए हर दो वर्ष बाद ये क्रम बदलता रहता है। वर्ष 2016 में मकर संक्रान्ति 15 जनवरी को मनाई जायेगी वर्ष 2017 में लीप ईयर पड़ जाने के कारण 17 और 2018 में फिर 14 जनवरी मकर संक्रान्ति मनाई जायेगी। 19 व 20 में 15 जनवरी को मनाई जायेगी। ये दो वर्ष बाद बदलने वाला क्रम 2030 तक चलता रहेगा।

शताब्दी के अनुसार मकर संक्रान्ति मनायें जाने का क्रम कुछ इस प्रकार है..
- 16 वीं 17 वी शताब्दी में मकर संक्रान्ति 9 व 10 जनवरी को मनाई जाती थी।
- 17 वीं 18 वी शताब्दी में मकर संक्रान्ति 11 व 12 जनवरी को मनाई जाती थी।
- 18 वीं 19 वी शताब्दी में मकर संक्रान्ति 12 व 13 जनवरी को मनाई जाती थी।
- 19 वीं 20 वी शताब्दी में मकर संक्रान्ति 14 व 15 जनवरी को मनाई जायेंगी।
- 21 वीं 22 वी शताब्दी में मकर संक्रान्ति 14, 15 व 16 जनवरी को मनाई जायेंगी।












Click it and Unblock the Notifications