क्या छत्तीसगढ़ होगा 'काका' का? एग्जिट पोल के बाद क्या कहते हैं सितारे?

Astrological Prediction: पांच राज्यों के चुनावी नतीजे का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। 3 दिसंबर को ईवीएम सभी के भाग्य का फैसला कर देगी। इससे पहले हार-जीत के तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। एक दिन पहले आए एक्जिट पोल ने सभी राजनीतिक दलों की धड़कनें और भी बढ़ा दी है।

Chhattisgarh Election Astrological Prediction

सभी दल इसे अपने-अपने पक्ष में बताते हुए जीत के दावे कर रहे हैं, लेकिन हकीकत तो 3 दिसंबर को ही सामने आएगी। बात मध्यप्रदेश के पड़ौसी राज्य छत्तीसगढ़ की करें तो तमाम एक्जिट पोल पुन: वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यानी काका को सत्ता पर काबिज करने का दावा कर रहे हैं, वहीं यहां भाजपा को भी हल्की सी बढ़त मिलती दिख रही है।

छत्तीसगढ़ में कुल 90 सीटों के लिए मतदान हुआ है

छत्तीसगढ़ में कुल 90 सीटों के लिए मतदान हुआ है। जिनमें से 46 सीटें लाने वाली पार्टी बहुमत हासिल कर सत्ता पर काबिज हो सकेगी। तमाम एक्जिट पोल यहां दोबारा कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान लगा रहे हैं। आइए हम जानते हैं ज्योतिष की नजर से कि क्या छत्तीसगढ़ काका यानी भूपेश बघेल के हाथ में ही रहेगा या हाथ से फिसल जाएगा?

क्या कहती है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कुंडली?

तमाम एक्जिट पोल भाजपा को 36 से 48 सीटें मिलने और कांग्रेस को 46 से 55 सीटें मिलने का अनुमान जता रहे हैं। इस संदर्भ में सबसे पहले हम वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कुंडली से स्थिति को समझने का प्रयास करते हैं।

भूपेश बघेल का प्रबल राजयोग है, मिल सकती है सत्ता

  • जन्म दिनांक 23 अगस्त 1961, सुबह 9:27, दुर्ग (छत्तीसगढ़)
  • लग्न कन्या- स्वामी बुध
  • राशि धनु- स्वामी बृहस्पति
  • नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा- स्वामी शुक्र
  • महादशा शनि- अंतर्दशा शनि

भूपेश बघेल की कुंडली के द्वादश भाव में सूर्यग्रहण दोष होने के बाद भी कुंडली राजयोगकारी है। इनकी कुंडली में बृहस्पति के साथ शनि पंचम का होकर बैठा है। लग्नेश बुध सूर्य के साथ बुधादित्य योग बना रहा है। लग्नस्थ मंगल इन्हें पराक्रमी, कूटनीतिज्ञ, सफल शासक और जनता का सेवक बना रहा है।

शनि की महादशा में शनि की ही अंतर्दशा भी चल रही

वर्तमान में इन्हें शनि की महादशा में शनि की ही अंतर्दशा भी चल रही है जो इन्हें सत्ता सुख देने की ओर संकेत कर रही है। राजयोगकारी शनि तृतीय दृष्टि सप्तम पर, सप्तम दृष्टि एकादश पर और दशम दृष्टि द्वितीय पर है। ये तीनों ही घर इस बात का संकेत कर रहे हैं कि साझेदारी, आय, धन और वाणी का प्रभाव बढ़ने वाला है और संभव है कि एक बार फिर ये मुख्यमंत्री की कुर्सी पाने में कामयाब हो जाएं।

रमन सिंह : जोड़तोड़ करके पेश कर सकते हैं सरकार बनाने का दावा

  • जन्म दिनांक 15 अक्टूबर 1952, दोपहर 12 बजे, कवर्धा
  • लग्न धनु- स्वामी बृहस्पति
  • राशि सिंह- स्वामी सूर्य
  • नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी- स्वामी शुक्र
  • महादशा- बृहस्पति, अंतर्दशा- राहु

छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रमुख चेहरे और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह वर्तमान में बृहस्पति की महादशा में राहु की अंतर्दशा से गुजर रहे हैं। लग्नस्थ मंगल इन्हें ऊर्जावान और चर्चित तो बना रहा है किंतु दशम में सूर्य-शनि का द्वंद्व योग इनके लिए राह मुश्किल बनाता दिख रहा है। केंद्र का द्वंद्व योग सीधे चतुर्थ भाव पर दृष्टि जमाए बैठा है इसलिए इन्हें सत्ता सुख हासिल करने में पसीना छूट सकता है। हालांकि इनका सुखेश पंचम में वक्री होकर बैठा हुआ है और यह लग्नेश भी है। इसलिए जोड़ तोड़ से ये अपना दावा पेश कर सकते हैं। इनका अपनी ही पार्टी में अंतर्विरोध कड़ा हो सकता है और पार्टी में कोई नया चेहरा भी उभर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+