Chandra Grahan on Holi 2026: 20 साल बाद होली पर चंद्र ग्रहण, चांद का रंग होगा खूनी 'लाल', आएगा बड़ा संकट?
Chandra Grahan on Holi 2026 Update hindi : साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण आज लगने जा रहा है, जिसे लेकर सभी के मन में बहुत सारे सवाल हैं क्योंकि 2 मार्च को होलिका दहन था, ऐसे में 3 मार्च को रंगों वाली होली खेली जानी चाहिए थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है क्योंकि आज चंद्र ग्रहण है और ये भारत में दिखाई देने वाला है जिसके चलते इसका सूतक काल मान्य है।
मान्यता के मुताबिक चंद्र ग्रहण के दौरान ना तो कोई शुभ काम होता है और ना ही पूजा-पाठ किया जाता है इसलिए रंगों की होली आज की जगह 4 मार्च को खेली जाएगी। आपको बता दें कि 20 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है जब होली की अग्नि के बाद चंद्रमा आसामान में लाल रंग का नजर आएगा।

वैज्ञानिकों के लिए तो ये बेहद ही खास मौका है लेकिन वैदिक धर्म में ग्रहण को अच्छा नहीं माना जाता है। लोग चांद के लाल रंग को अशुभ मानते हैं। उन्हें लगता है कि ग्रहों का रंग परिवर्तन उनके गुस्से का संकेत है और इसके बाद तबाही मचती है, हालांकि ये आज तक साबित नहीं हो पाया है।
लेकिन अगर वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और चंद्रमा पर पृथ्वी की गहरी छाया पड़ती है, जिससे चांद का रंग लाल या गहरे तांबे के रूप में नजर आता है और ये बस कुछ देर तक के लिए (ग्रहणकाल तक) ही होता है।
Chandra Grahan on Holi 2026: : साल 2006 में होली पर लगा था चंद्र ग्रहण
मालूम हो कि होलिका दहन के चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग लगभग 20 साल बाद बन रहा है। साल 2006 में 14 मार्च को होली (फाल्गुन पूर्णिमा) के दिन चंद्र ग्रहण पड़ा था। यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण था और भारत के कई हिस्सों में दिखाई दिया था। उस समय भी होली और चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग बना था, जिसे ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से विशेष माना गया था।

Chandra Grahan 2026 Sutak Time: कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण?
इस बार ये ग्रहण 3 मार्च 2026 को दोपहर 03:19 बजे से शुरू होकर शाम 06:47 बजे तक रहेगा लेकिन इसका सूतक काल 9 घंटे पहले से शुरू हो जाएगा, यानि की सूतक 3 मार्च की सुबह से प्रारंभ हो जाएगा इसलिए इस दिन ना तो पूजा-पाठ करें, ना ही नए वस्त्र पहनें और ना ही शुभ या मांगलिक काम करें।
Chandra Grahan 2026 Do-Donts: ग्रहणकाल में ना करें ये काम
इस दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें और नुकीली वस्तुओं का प्रयोग न करें और हर किसी को विवाद, क्रोध या नकारात्मक विचारों से बचने की जरूरत होती है। यही नहीं ग्रहण के समय चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक होता है, इसलिए मानसिक संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
पूर्णिमा को ही लगता है चंद्र ग्रहण
आपको बता दें कि चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा को ही लगता है, इस बार फाल्गुन शुक्ल की पूर्णिमा दो दिन हैं, दो मार्च को होलिका दहन होगा तो वहीं इसी दिन फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत भी रखा जाएगा लेकिन स्नान-दान की पूर्णिमा तीन मार्च मंगलवार को होगी।
कितने बजे लगेगा Chandra Grahan 2026 ?
- 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर प्रारंभ।
- 3 मार्च शाम 6 बजकर 47 मिनट पर समापन ।
- भारत में ग्रहण 25 मिनट तक।
कहां -कहां दिखेगा Chandra Grahan 2026 ?
असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और लखनऊ में ये स्पष्ट रूप से नजर आएगा।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें।
-
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं -
Kim Jong-un की 99.93% वाली जीत पर दुनिया हैरान, कौन हैं वो 0.07% ‘बहादुर वोटर्स’, जिन्होंने खिलाफ वोट डाला? -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Pradyut Bordoloi: कौन हैं बोरदोलोई ? जिन्होंने चुनाव से पहले छोड़ी कांग्रेस, अब हुए बीजेपी में शामिल -
सेंसर बोर्ड ने रणवीर सिंह की फिल्म में करवाए भयंकर बदलाव, कई कट के बाद भी मिला A सर्टिफिकेट -
Khan Sir Viral Video: कौन है खान सर का दुश्मन? पटना के मशहूर टीचर ने पहली बार खुलेआम बताया नाम -
आज का तुला राशिफल 18 मार्च 2026: मित्रों से होगी मुलाकात, भाग्य का मिलेगा साथ












Click it and Unblock the Notifications