Chandra Grahan 2026: ग्रहण के दौरान भोजन पर क्यों है रोक? Dharm vs Science
Chandra Grahan 2026, : होली से पहले लगने वाला चंद्रग्रहण हो या कोई अन्य ग्रहण, एक सवाल बार-बार उठता है,क्या ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए? यह विषय केवल परंपरा का नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, स्वच्छता और व्यक्तिगत विश्वास का भी है। आइए इसे तथ्यों, अनुभव और विश्वसनीय स्रोतों के आधार और पंडित विनोद पांडेय ज्योतिषाचार्य से बातचीत के आधार पर समझते हैं।

Chandra Grahan 2026 : परंपरा क्या कहती है और क्यों?
भारतीय परंपरा में चंद्रमा को मन, जल और शरीर के रसों से जोड़ा गया है। ग्रहण को ऊर्जा-परिवर्तन का समय माना जाता है, इसलिए इस दौरान उपवास, जप या ध्यान की सलाह दी जाती है। इतिहास में देखें तो ग्रहण कई घंटों तक चलता था और भोजन अक्सर खुले में रखा जाता था। रेफ्रिजरेशन नहीं था, इसलिए लंबे समय तक रखा खाना खराब होने की आशंका रहती थी। ऐसे में "ग्रहण में भोजन न करें" जैसी सलाह स्वच्छता-केंद्रित एहतियात भी हो सकती है।
ब्रह्मण-ग्रंथों और महाभारत के भीष्म पर्व में ग्रहण की चर्चा है। धर्मग्रंथों की व्याख्या अलग-अलग परंपराओं में भिन्न हो सकती है। इसलिए इसे आस्था-आधारित मार्गदर्शन समझें, सार्वभौमिक चिकित्सा नियम नहीं।
Chandra Grahan 2026 Myth: ग्र्हण में खाने से स्वास्थ्य की हानि - आयुर्वेदिक दृष्टिकोण
आयुर्वेद में पाचन-अग्नि (डाइजेशन) पर सूर्य-चंद्र के प्रभाव का उल्लेख मिलता है। कुछ आचार्यों के अनुसार, ग्रहण के समय पाचन तुलनात्मक रूप से मंद हो सकता है; इसलिए भारी भोजन से बचना उचित है। व्यावहारिक सलाह यही है कि यदि भोजन करना ही हो तो हल्का, ताज़ा और स्वच्छ भोजन लें। वैसे इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है लेकिन यह बात आधुनिक चिक्त्सा विज्ञान भी मानता है कि उपवास या हल्का भोजन कई लोगों को मानसिक स्पष्टता और आराम देता है, लेकिन यह सबके लिए समान रूप से उपयुक्त नहीं होता।
Chandra Grahan 2026 Hindi: खा लिया तो क्या होगा - वैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य
खगोल विज्ञान के अनुसार चंद्रग्रहण एक प्राकृतिक घटना है जिसमें पथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। आधुनिक विज्ञान के पास ऐसा ठोस प्रमाण नहीं है कि ग्रहण के दौरान भोजन करना सीधे तौर पर हानिकारक है। हाँ, खाद्य सुरक्षा (Food Safety) के सिद्धांत स्पष्ट हैं:
- खाना लंबे समय तक बाहर न रखें।
- स्वच्छता और तापमान का ध्यान रखें।
- संवेदनशील समूह (बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती, बीमार) के लिए अतिरिक्त सावधानी रखें।
जहाँ तक इसकी प्रामाणिकता का सवाल है, तो विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और खाद्य सुरक्षा निकायों की सामान्य गाइडलाइन है कि ताज़ा, सुरक्षित और सही तापमान पर रखा भोजन करना चाहिए और यह बात हर समय लागू होती है, ग्रहण के दौरान भी। लेकिन पंडित विनोद पांडेय यहाँ एक बात जरूर कहते हैं कि आप चाहे परंपरागत दृष्टिकोण रखते हों या धार्मिक अथवा वैज्ञानिक, इसमें भी अपवाद होता है और बूढे, बच्चे, बीमार लोगों और गर्भवती महिलाओं को इससे छूट मिली हुई है। वे आवश्यकता और चिकित्सक की सलाह के अनुसार भोजन ग्रहण कर सकते हैं।
ग्रहण के दौरान भोजन कर सकते हैं या नहीं इस पर वनइंडिया ने ज्योतिषविदों के अतिरिक्त चिकित्सकों से भी बात की और एसआरएम मेडिकल कॉलेज बरेली के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपक दास का कहना है कि धार्मिक और पारंपरिक मान्यताएं अपनी जगह हैं लेकिन इन लोगों को ग्रहण के दौरान भी विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
- गर्भवती महिलाएं: भूखे न रहें; हल्का, पौष्टिक भोजन लें। लंबे उपवास से बचें।
- मधुमेह/बीपी के मरीज: नियमित दवा और समय पर भोजन आवश्यक है।
- बच्चे/बुजुर्ग: ऊर्जा की जरूरत अधिक हो सकती है-हल्का व ताज़ा भोजन बेहतर।
- यदि कोई मेडिकल कंडिशन है, तो अपने चिकित्सक की सलाह प्राथमिक रखें।
ग्रहण के दौरान भोजन न करने की परंपरा में आस्था और ऐतिहासिक स्वच्छता-सावधानी दोनों तत्व दिखते हैं। आधुनिक संदर्भ में, यह व्यक्तिगत विश्वास का विषय है-अनिवार्य चिकित्सा नियम नहीं। आप चाहें तो ध्यान-जप के साथ हल्का उपवास रखें; या वैज्ञानिक दृष्टि से ताज़ा, सुरक्षित भोजन लें। दरअसल, ग्रहण डर का नहीं, जागरूकता का अवसर है। अपने शरीर की सुनें, विश्वसनीय जानकारी पर भरोसा करें, और दूसरों की आस्था का सम्मान रखें।












Click it and Unblock the Notifications