Chandra Grahan 2020: चंद्र ग्रहण के पहले और बाद में इन जरूरी बातों का रखें ख्याल

नई दिल्ली। पूरे देश में कल यानी 5 जुलाई को गुरु पूर्णिमा मनाया जाएगा इसी दौरान साल का तीसरा चंद्र गहण भी लग रहा है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन लगने वाला उपछाया चंद्र ग्रहण रविवार सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगा। खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक सुबह 9 बजकर 59 मिनट पर चंद्र ग्रहण अपने सबसे अधिकतम प्रभाव में होगा। इस बार का ग्रहण 2 घंटे 43 मिनट और 24 सेकेंड तक रहेगा। जानकारी के लिए बता दें कि गुरु पूर्णिमा के दिन होने वाली इस खगोलीय घटना का गवाह भारत नहीं बनेगा।

Recommended Video

    Lunar Eclipse 5 July 2020: क्या होता है उपछाया चंद्रग्रहण? | Chandra Grahan | वनइंडिया हिंदी
    Chandra Grahan 2020 know what to Do or Do not during this lunar eclipse

    गुरु पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण एक साथ
    5 जुलाई को लगने वाले साल के तीसरे चंद्र ग्रहण को लेकर लोगों के मन में काफी सवाल है। ज्‍योतिषविदों के मुताबिक इस साल 6 ग्रहण लग रहे हैं। इससे पहले 5 जून को चंद्र ग्रहण लगा था उसके बाद 21 जून को सूर्य ग्रहण और अब एक बार फिर से चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा लेकिन ज्‍योतिषविदों के मुताबिक चंद्र ग्रहण से पहले और बाद में लोगों को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

    भारत में नहीं दिखाई देगा ग्रहण
    इस बीच अंतरिक्ष में होने वाली खगोलीय घटना को देखने के शौकीनों को भी कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। खास तौर पर नंगी आखों से ग्रहण देखने वाले जरा सावधान रहें, उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा लेकिन दूसरे देशों में यह ग्रहण सुबह 8 बजकर 38 मिनट से लगेगा। सुबह 9 बजकर 59 मिनट में ग्रहण का परम ग्रास होगा। दिन के 11 बजकर 21 मिनट पर उपच्‍छाया चंद्र ग्रहण समाप्त हो जाएगा।

    क्या करें, क्या ना करें?

    1. चंद्रग्रहण को नग्न आंखों से न देखें, इसे दूरबीन, या चश्मे के माध्यम से देखने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह आंखों को नुकसान पहुंचाता है।
    2. चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन का सेवन ना करें। इसके अलावा यह सलाह दी जाती है कि ग्रहण के बाद बासी भोजन और दूध ना पीएं। यदि आपके पास कोई अन्य विकल्प नहीं है, तो यह सलाह दी जाती है कि खाने के व्यंजनों में तुलसी के पत्ते रखें, खासकर दूध से बने व्यंजनों में।
    3. गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण की छाया से दूर रहना चाहिए। यह गर्भावस्था के दौरान नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
    4. ऐसा कहा जाता है कि चंद्र ग्रहण के बाद स्नान करना चाहिए क्योंकि इससे ग्रहण का बुरा प्रभाव कम हो जाता है
    5. चंद्र ग्रहण के दौरान इसके प्रभाव को कम करने के लिए अपने इष्ट देव का नाम लें और मंत्रों का जाप करें।
    6. चंद्र ग्रहण के दौरान कभी बाल या नाखून न काटें, इसे अशुभ माना जाता है। इसके अलावा, चाकू, कांटा, या किसी अन्य नुकीले और तेज उपकरण का उपयोग न करें।
    7. चंद्र ग्रहण के दौरान कोई भी नया या महत्वपूर्ण काम शुरू न करें।
    8. चंद्र ग्रहण के बाद भोजन और कपड़े दान करना शुभ माना जाता है।

    यह भी पढ़ें: Lunar eclipse 2020: 5 जुलाई को चंद्र ग्रहण, जानिए कब और कहां दिखाई देगा?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+