Lunar eclipse 2020: 5 जुलाई को चंद्र ग्रहण, जानिए कब और कहां दिखाई देगा?
नई दिल्ली। 5 जुलाई को एक बार फिर से चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, एक महीने के अंदर ये तीसरा ग्रहण है, इससे पहले 5 जून को चंद्र ग्रहण और 21 जून को सूर्य ग्रहण लगा था। इस बार ये ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण है जो कि भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इसे ऑनलाइन देखा जा सकता है।

क्या है चंद्र ग्रहण का समय
- भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण सुबह 8:38 बजे से प्रारंभ होगा।
- दिन के 11:22 बजे तक रहेगा ग्रहण।
- अधिकतम ग्रहण सुबह 9:59 बजे होगा।
- ग्रहण की कुल अवधि 2 घंटे 45 मिनट की होगी।

कहां-कहां दिखेगा ग्रहण
ग्रहण को अफ्रीकी महाद्वीप, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर सहित कुछ जगहों से देखा जा सकेगा।

108 दिनों तक रहता है ग्रहण का असर
ग्रहण दिखाई दे या ना दे लेकिन उसका असर समस्त पृथ्वी पर होता है। ज्योतिषीय आंकलन के अनुसार किसी भी ग्रहण का असर पृथ्वी पर 108 दिनों तक रहता है। खासकर जिस राशि और नक्षत्र पर ग्रहण हो रहा है, उससे संबंधित जातकों को विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता होती है।

चंद्र ग्रहण किसे कहते हैं?
जब चंद्रमा और सूर्य के बीच में पृथ्वी आ जाए, तो उसे चंद्र ग्रहण कहते हैं, इस दौरान पृथ्वी की छाया से चंद्रमा पूरी तरह या आंशिक रूप से ढक जाता है और एक सीधी रेखा बन जाती है, इस स्थिति में पृथ्वी सूर्य की किरणों को चंद्रमा तक नहीं पहुंचने देती है, चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा को लगता है और इसे नग्न आंखों से भी देखा जा सकता है, इस खगोलीय घटना से मनुष्य की आंखों पर कोई असर नहीं पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications