Astro Calendar: अक्टूबर 2017 का ज्योतिष कैलेंडर
यहां आप चंद्र राशि के हिसाब से पता कर सकते हैं कि इस महीने कौन सा दिन आपके लिये क्या लेकर आयेगा।
Recommended Video

घर पर लगे कैलेंडर में आप तारीख, दिन, त्योहार या छुट्टियां जरूर देखते होंगे। कभी न कभी आपने यह भी सोचा होगा कि एक कैलेंडर हो, जो हमें बताये कि आज का दिन कैसा होगा। तो हम आपके लिये लाये हैं 'ज्योतिष कैलेंडर' जिसे तैयार किया है हमारे ज्योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्ल ने। पं. शुक्ल लखनऊ के हैं और वनइंडिया के विशेष ज्योतिष हैं।

साप्ताहिक राशिफल एवं मासिक राशिफल
यह कैलेंडर पंचांग के आधार पर आपकी राशि के अनुसार तैयार किया गया है । यहां आप चंद्र राशि के हिसाब से पता कर सकते हैं कि इस महीने कौन सा दिन आपके लिये क्या लेकर आयेगा। कौन सा दिन कैसा रहेगा हमने नीचे दिये गये चिह्नों से दर्शाया है। जिन तिथियों में कोई चिह्न नहीं बना है, तो समझ लीजिये वो दिन आपके लिये सामान्य रहेगा। उस दिन कुछ भी खास नहीं होगा।
कैलेंडर पर बने चिह्नों के मतलब-
दिल- यानी यह दिन प्रेम-प्रसंग के लिये अच्छा साबित होगा।
बिजली- इस दिन आप पर विपत्ति आ सकती है।
मकान- यानी इस दिन आप मकान खरीद या बेच सकते हैं।
मुस्कुराता स्माइली- यानी इस दिन घर में खुशियां आयेंगी।
उदास स्माइली- यानी इस दिन आप किसी बात को लेकर दु:खी रहेंगे।
स्टार- यानी इस दिन आपका भाग्य आपके साथ है।
सिक्का- जिस तिथि पर सिक्का बना है, उस दिन आपको धन लाभ हो सकता है।
आप अपने कैलेंडर को रोज देखने के लिये इस लेख को बुकमार्क भी कर सकते हैं। बुकमार्क करने के लिये ctrD दबायें।

मेष
घर में खुशियां छाई रहेंगी। प्रेम-प्रसंग के लिए भी शुभ है महीना।

वृष
कुछ चीजों से मानसिक परेशानी हो सकती है लेकिन भाग्य साथ देगा।

मिथुन
दिलों से जुड़े मामले शुभ समाचार दे सकते हैं। तैयारी पूरी रखें।

कर्क
धन लाभ के पूरे योग हैं। प्रेमी संग रिश्ते की बात भी आगे बढ़ सकती है।

सिंह
किसी बात से न घबराएं, भाग्य का है पूरा साथ।

कन्या
मिला-जुला रहेगा महीना। दिल की बात बता दें, योग अच्छे हैं।

तुला
ध्यान रखें। छोटी-छोटी बातें कर सकती हैं परेशान।

वृश्चिक
खुशियों से भरा रहेगा महीना। धन की भी प्राप्ति।

धनु
अपार धन बरसने के योग हैं। हो सकता है खरीद लें घर।

मकर
जिंदगी में निराशा बढ़ सकती है। संयम से काम लें।

कुंभ
अपनों के साथ बिताएंगे अच्छा समय। शुभ है महीना।

मीन
किसी बात का स्ट्रेस न लें। खतरनाक साबित हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications