Budh Gochar 2025: बुध ने किया वृषभ में प्रवेश, खुलेगी किस्मत, बदलेंगे दिन
Budh Gochar 2025: बुध व्यापार-व्यवसाय का ग्रह है और शुक्र लग्जरी देने वाला ग्रह। बुध जब-जब शुक्र की राशियों वृषभ और तुला में प्रवेश करता है वह समय लग्जरी चीजों के कारोबार के लिए अति उत्तम होता है। ज्वेलरी, परफ्यूम, कपड़े, लग्जरी वाच, कारें आदि के कारोबार में बढ़ोतरी होती है। बुध ने 23 मई को वृषभ राशि में प्रवेश किया है। बुध 6 जून तक इसी राशि में रहेगा।
इसलिए जो व्यक्ति लग्जरी चीजों के कारोबार को आगे बढ़ाना चाहते हैं या उनसे जुड़े काम शुरू करना चाहते हैं उन्हें इस समय का लाभ उठाना चाहिए।

क्या होगा प्रभाव (Budh Gochar 2025)
बुध का वृषभ राशि में गोचर सुख-समृद्धि, भौतिक सुख-सुविधाओं के लिए श्रेष्ठ होता है। इस समय कारोबार में नित नई ऊंचाइयां प्राप्त होती हैं और मनुष्य सोच-समझकर अपने व्यापार की उन्नति के लिए बड़े निर्णय लेता है। वैश्विक परिदृश्य में देखा जाए तो बुध के वृषभ राशि में रहने के दौरान सोना-चांदी की कीमतों में तेजी आती है। लग्जरी कारें, ज्वेलरी, परफ्यूम, महंगे कपड़े के कारोबार में तेजी रहती है।
रिश्तों पर प्रभाव
शुक्र प्रेम, सौंदर्य, पति-पत्नी के रिश्ते, लव लाइफ का प्रतिनिधित्व करता है। यदि आप किसी रिश्ते में आगे बढ़ना चाहते हैं तो यह सही समय है। इस समय आप सोच-समझकर निर्णय लेंगे और हर प्रकार से विजयी मुद्रा में रहेंगे। यह समय उन लोगों के लिए विशेषतौर पर महत्व रखता है जो अपने रिश्ते हार चुके हैं या रिश्तों में गर्माहट नहीं बची है। इस समय अपने पार्टनर से बात करने का प्रयास करेंगे तो आपके रिश्ते पटरी पर लौट आएंगे।
क्या करें इस दौरान (Budh Gochar 2025)
बुध के वृषभ राशि में गोचर के समय में अपने बुध और और शुक्र दोनों से जुड़े उपाय करना चाहिए। इस समय में गणेशजी का पूजन रिद्धी सिद्धी सहित करना चाहिए। इससे परिवार और विशेषकर दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहता है। जो लोग संतान प्राप्ति की कामना करते हैं वे इस दौरान संतान गणपति स्तोत्र का पाठ अवश्य करें।
हर दिन अच्छे साफ-सुथरे कपड़े पहनें (Budh Gochar 2025)
वृषभ में बुध के गोचर के दौरान सभी राशियों के जातक हर दिन अच्छे साफ-सुथरे कपड़े पहनें और गुलाब, चंदन, कस्तूरी-केसर या खस का इत्र लगाकर घर से निकलें, सारे काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। इस दौरान घर में मनी प्लांट, क्रासुला और मोरपंखी का पौधा लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। घर में खूब धनवर्षा होती है।












Click it and Unblock the Notifications