Buddha ka Gochar: वृषभ में बुध का गोचर प्रारंभ, इन राशियों पर जमकर बरसेगा पैसा, बनेगा राजयोग
Buddha ka Gochar: बुध ग्रह वाणिज्य, वाणी, बुद्धि और चातुर्य का प्रतीक ग्रह है तो शुक्र लग्जरी लाइफ और धन संपदा का ग्रह है। ऐसे में शुक्र की राशि वृषभ में बुध का गोचर होना अत्यंत शुभ होता है।
बुध 31 मई 2024 दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर प्रारंभ करेगा।इसके साथ ही वृषभ राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा। वृषभ में सूर्य, शुक्र और गुरु पहले से उपस्थित है तो यह राजयोग का निर्माण कर रहा है।

यहां बुधादित्य, शुक्रादित्य योग भी पहले से बना हुआ है। बुध 14 जून तक वृषभ राशि में रहेगा। इसलिए यह राजयोग केवल 15 दिन का ही है। इसलिए इस अवसर का लाभ उठा लेना चाहिए।
चतुर्ग्रही गजलक्ष्मी राजयोग
वृषभ राशि में सूर्य, शुक्र और गुरु का गोचर पूर्व से जारी है। 31 मई से इसमें बुध के प्रवेश करने के साथ गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस योग के बनने से समस्त राशि के जातकों को इसके शुभ परिणाम मिलने वाले हैं। आर्थिक क्षेत्र में जबर्दस्त प्रगति होगी। संयमपूर्वक और धैर्यपूर्वक धन आने के योग बनेंगे।
पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी, धन आने के योग बनेंगे
लोगों को ऐसी जगह से पैसा मिलेगा जहां से वे उम्मीद छोड़ चुके थे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। अचानक कोई लाटरी, शेयर मार्केट और अनपेक्षित माध्यमों से धन आने के योग बनेंगे। यदि जातक की कुंडली में उपरोक्त चारों ग्रह शुभ स्थिति में हैं तो निश्चित तौर पर शुभ परिणाम मिलेंगे। यदि ये ग्रह खराब अवस्था में हैं, अस्त हैं, वक्री हैं तो परिणाम विपरीत भी जा सकता है।
बुध का वृषभ में फल
बुध वाणिज्य का ग्रह है इसलिए इसका वृषभ राशि में जाने व्यापारियों के लिए लाभप्रद रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी, काम तेज गति से चलेंगे। नए कामकाज प्राप्त होंगे। जो व्यापारिक काम अब तक अटके हुए थे या जिनसे कोई लाभ नहीं हो रहा था वे इस योग के परिणामस्वरूप चल पड़ेंगे। मिथुन, कन्या, वृषभ और तुला राशि के जातकों को विशेष उपलब्धियां मिलने वाली हैं। आपके आर्थिक मसले सुलझ जाएंगे। अन्य राशि के जातकों को उनकी कुंडली में बुध की स्थिति के अनुसार परिणाम मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications