Buddh ka gocher: बुध का सिंह में गोचर, सूर्य के साथ बनेगा बुधादित्य योग, ये राशियां होंगी मालामाल
Buddh ka gocher: शिक्षा, व्यापार-व्यवसाय, निर्णय क्षमता, मस्तिष्क का प्रतिनिधि ग्रह बुध 4 सितंबर 2024 को प्रात: 11:32 बजे से सिंह राशि में गोचर प्रारंभ हो गया है। सिंह राशि में पूर्व से ही सूर्य का गोचर चल रहा है जो सूर्य की स्वराशि ही है।
इस राशि में बुध के आने से प्रबल बुधादित्य योग बनने जा रहा है। इस योग का शुभ प्रभाव सभी राशियों पर होने वाला है। यह योग 23 सितंबर तक बना रहेगा। बुधादित्य योग के प्रभाव शिक्षा और व्यापार के क्षेत्र में जातकों को विशेष लाभदायक प्रभाव मिलने वाले हैं।

नए व्यापार-व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए यह समय अत्यंत शुभ रहने वाला है। सही निर्णय लेने के कारण योजनाएं सफल होंगी।
किन्हें ज्यादा लाभ
बुध के सिंह राशि में जाने और बुधादित्य योग बनने के कारण किन राशि के लोगों को अधिक लाभ होगा आइए जानते हैं। इस योग का प्रभाव मिथुन, कन्या और सिंह राशि के जातकों को अधिक मिलने वाला है। क्योंकि ये बुध और सिंह की राशियां हैं।
इसके अलावा जिनके जन्मांग में बुध और सूर्य उच्च राशि के या स्वगृही हों उन्हें इस समय का सदुपयोग अवश्य करना चाहिए क्योंकि इस समय में जो भी योजनाएं बनाएंगे और उन पर काम प्रारंभ करेंगे वे साकार होंगी। इसके अलावा बुध और सूर्य की महादशा, अंतर्दशा वाले जातकों को भी इस समय का भरपूर लाभ मिलने वाला है।
बुध को मजबूत बनाने के करें उपाय
जिन लोगों की जन्म कुंडली में बुध नीच राशि में हो, राहु-केतु या अन्य पाप ग्रहों के साथ बैठा हो उन लोगों को बुध को मजबूत बनाने के उपाय इस दौरान करने चाहिए ताकि वे भी बुधादित्य योग का लाभ उठा सकें। ऐसे लोगों को बुध को मजबूत बनाने के लिए सोने या पंचधातु की अंगूठी में पन्ना पहनना चाहिए।
पन्ना थोड़ा महंगा आता है इसलिए इसका उपरत्न पेरिडाट भी पहना जा सकता है। इस दौरान अपने घर में हरित वर्ण के गणेशजी की स्थापना करके उन्हें नित्य प्रतिदिन पूजन करके दूर्वा अर्पित करें। पेड़ पौधों की सेवा करने से भी बुध को मजबूती मिलती है और उसके सकारात्मक प्रभाव में वृद्धि होती है।












Click it and Unblock the Notifications