8 दिसंबर को गुरु हो रहे हैं उदय, खुलेंगे तरक्की के रास्ते

नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष में गुरु (बृहस्पति) को ज्ञान, विवेक, आत्मसंतोष, तरक्की, प्रगति, वैवाहिक कार्य और कॅरियर का प्रतिनिधि ग्रह माना गया है। गुरु समस्त शुभ कार्यों के भी प्रतिनिधि ग्रह हैं। इसीलिए जब भी किसी शुभ कार्य को करने की बात आती है तो गुरु के उदय और अस्त का विचार जरूर किया जाता है। गुरु कार्तिक शुक्ल षष्ठी दिनांक 13 नवंबर 2018 को अस्त हुए थे, जो अब मार्गशीर्ष शुक्ल प्रतिपदा दिनांक 8 दिसंबर को प्रात: 7 बजकर 20 मिनट पर उदय होंगे।

गुरु हो रहे हैं उदय, खुलेंगे तरक्की के रास्ते

गुरु हो रहे हैं उदय, खुलेंगे तरक्की के रास्ते

गुरु के उदय होते ही विवाह कार्यों पर लगी रोक समाप्त हो जाएगी। शुभ कार्य किए जा सकेंगे। वैदिक ज्योतिष की दृष्टि से देखा जाए तो गुरु के उदय होते ही समस्त राशि वालों को इसका शुभ प्रभाव मिलने वाला है। जिन लोगों के कॅरियर में रूकावट आ रही थी, नौकरी में तरक्की नहीं मिल पा रही थी, भूमि, भवन, संपत्ति के कार्य अटके हुए हैं उन सभी कार्यों में प्रगति आएगी। गुरु इस समय वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं इसलिए वृश्चिक राशि के साथ-साथ गुरु की अपनी राशि धनु और मीन वालों के जीवन में भी तरक्की की अपार संभावनाएं खुलने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: इस तरीके से पहनेंगे रत्न, तो होगा फायदा ही फायदा
किस राशि के लिए कैसा रहेगा गुरु का उदय होना

किस राशि के लिए कैसा रहेगा गुरु का उदय होना

  • मेष : तरक्की, संकटों से मुक्ति, स्वास्थ्य लाभ, आर्थिक लाभ, विदेश यात्रा के योग।
  • वृषभ : भौतिक सुखों की प्राप्ति, प्रेम संबंध बनेंगे, दांपत्य जीवन सुखमय, संपत्ति खरीदेंगे।
  • मिथुन : ज्ञान, बुद्धि में वृद्धि, संकटों से बाहर आने का रास्ता मिलेगा, वाहन सुख की प्राप्ति होगी।
  • कर्क : मानसिक सुख-संतोष, कर्ज मुक्ति, पैतृक संपत्ति की प्राप्ति, स्वास्थ्य सुधार, प्रमोशन।
  • सिंह : नौकरी में तरक्की, स्थान परिवर्तन, विदेश यात्राएं, परीक्षा में सफलता, लॉटरी खुलेगी।
  • दूर होगी विवाह की बाधा

    दूर होगी विवाह की बाधा

    • कन्या : निर्णय क्षमता मजबूत, विवाह होगा, दांपत्य जीवन में मधुरता, रूका पैसा मिलेगा।
    • तुला : आकर्षण प्रभाव में वृद्धि, प्रेम संबंध बनेंगे, अचानक धन आगमन, निवेश से लाभ।
    • वृश्चिक : रूके कार्य पूरे होंगे, आर्थिक तरक्की, भूमी खरीदेंगे, विवाह की बाधा समाप्त।
    • धनु : नौकरी में प्रमोशन, संतान सुख की प्राप्ति, आध्यात्मिक कार्यों में रुचि, धनागम होगा।
    • मकर : वाहन सुख की प्राप्ति, यात्राएं होंगी, संपत्ति में वृद्धि, वैवाहिक रूकावटें दूर होंगी।
    • कुंभ : नए प्रेम संबंध बनेंगे, धन आने का मार्ग खुलेगा, संपत्ति बढ़ेगी, आभूषण खरीदेंगे।
    • मीन : संकटों से मुक्ति, सेहत में सुधार, संतान के कार्यों में तरक्की, विदेश यात्रा योग।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+