Ashadi Purnima 2023: कुंडली में गुरु खराब हो तो इस दिन करें खास उपाय
Ashadi Purnima 2023: सनातन धर्म में आषाढ़ी पूर्णिमा का बड़ा महत्व है। इसे गुरु पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस पूर्णिमा के अगले दिन से भगवान शिव की आराधना का मास श्रावण प्रारंभ हो जाता है। इसलिए यह पूर्णिमा अपनी आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने का दिन होता है।

इस दिन गुरु के साथ बृहस्पति ग्रह का पूजन भी किया जाता है। यदि आपकी कुंडली में बृहस्पति खराब है तो आपको आषाढ़ी पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। आषाढ़ी पूर्णिमा 3 जुलाई 2023 को आ रही है। इस दिन सोमवार का संयोग होने से आषाढ़ी सोमवती पूर्णिमा संयोग बना है।
खराब बृहस्पति के प्रभाव
कुंडली में बृहस्पति के खराब होने के अनेक दुष्परिणाम भुगतने पड़ते हैं। खराब बृहस्पति हो तो मनुष्य को जीवनभर अपने मान-सम्मान के लिए तरसना पड़ता है। वह दूसरों के लिए कितना भी कुछ कर ले लेकिन उसे बदले में कोई यश नहीं मिलता। खराब बृहस्पति होने से मनुष्य का वैवाहिक जीवन कष्टमय रहता है। पति-पत्नी में तालमेल नहीं रहता। बृहस्पति खराब हो तो विवाह होने में बाधा आती है। लाख प्रयास के बाद भी युवक-युवतियों के विवाह नहीं हो पाते। धन की तंगी बनी रहती है। आजीविका के साधनों में कष्ट होता है।
खराब बृहस्पति को कैसे ठीक करें
कुंडली में बृहस्पति खराब अवस्था में हैं, नीच राशि मकर में है , वक्री है, अस्त है, अपने शत्रु ग्रह बुध-शुक्र से घिरा हुआ है, या बुध-शुक्र की राशियों में है या इस पर पाप ग्रहों की दृष्टि है तो इसे खराब माना जाता है। ऐसे बृहस्पति की महादशा-अंतर्दशा में अनेक प्रकार के कष्ट भोगने पड़ते हैं। ऐसे बृहस्पति को ठीक करने का दिन आषाढ़ी पूर्णिमा होता है।
- आषाढ़ी पूर्णिमा के दिन तुलसी, हल्दी या पीले चंदन की माला से ऊं ज्ञां ज्ञीं ज्ञौं स: जीवाय स्वाहा: मंत्र की 21 माला जाप करें।
- इस दिन भगवान दत्तात्रेय के मंत्र ऊं द्रां दत्तात्रेयाय नम: मंत्र की 21 माला हल्दी की माला से जप करें।
- जिन युवक-युवतियों का विवाह नहीं हो पा रहा है वे गुरु पूर्णिमा के दिन पानी में हल्दी डालकर स्नान करें। इस दिन पीले वस्त्र पहनें। पीले पुष्पों से भगवान कृष्ण का पूजन करें। बृहस्पति की शांति होगी और विवाह बाधा भी दूर होगी।
- इस दिन केले के वृक्ष का पूजन हल्दी से करें। बृहस्पति ठीक होगा।
- आषाढ़ी पूर्णिमा पर केसर के दूध से शिवजी का अभिषेक करने से समस्त ग्रहों की शांति होती है।












Click it and Unblock the Notifications