Mesh (Aries) Business Horoscope 2021: बिजनेस के बनेंगे किंग
Mesh (Aries) Business Horoscope 2021: मेष राशि के व्यापारियों के लिए नया साल 2021 अनेक सौगातें लेकर आ रहा है। यह साल बिजनेस के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित होने वाला है क्योंकिबृहस्पति और शनि आपके लग्न से दशम स्थान में गोचर करेंगे। दोनों ही ग्रह आपके बिजनेस के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण करेंगे और बिजनेस में आपकी गुडविल बढ़ेगी। कार्य को विस्तार देने में सफल होंगे। पिछले साल कोरोना महामारी के कारण आपके बिजनेस को जितना भी नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई इस साल हो जाएगी और बिजनेस में नेट प्रॉफिट बढ़ाने में सफल होंगे। एक तरह से कहा जाए तो साल 2021 में आप बिजनेस के किंग बनकर उभरेंगे।
द्वितीय धन भाव में राहू की उपस्थिति आपके बिजनेस में अचानक परिणाम प्रदान करेगी। यदि राहू आपकी कुंडली में शुभ स्थानों में हैं, मजबूत स्थिति में हैं तो बिजनेस में अचानक लाभ होने की संभावना रहेगी, कोई बड़ा प्रोजेक्ट, अनुबंध मिल सकता है, लेकिन यदि राहू खराब स्थिति में है तो आपको अचानक हानि होने की आशंका रहेगी, इसलिए कारोबार से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले अपनी कुंडली की जांच जरूर करवा लें।
दिसंबर का समय प्रॉफिट देने वाला रहेगा
मई से अक्टूबर का समय कारोबार में थोड़ा उठापटक वाला रहेगा। इस दौरान शनि और बृहस्पति दोनों ग्रहों के वक्री रहने के कारण मनमुताबिक परिणाम हासिल नहीं हो पाएंगे। बिजनेस सामान्य गति से चलेगा लेकिन इसमें भी अच्छी बात यह होगी किनया सेटअप जमाने में सफलता मिलेगी, जिसका अच्छा लाभ भविष्य में मिलेगा। मेष राशि के जो जातक कृषि संबंधी कार्यो, अनाज के बिजनेस, प्रॉपर्टी का कारोबार करते हैं उनके लिए यह साल बहुत अच्छा जाने वाला है। शानदार लाभ कमाएंगे। गारमेंट, ज्वेलरी के बिजनेस में लाभ होगा। अक्टूबर से दिसंबर का समय प्रॉफिट देने वाला रहेगा।
यह पढ़ें: साल 2021 का प्यार का राशिफल













Click it and Unblock the Notifications