Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 4 जुलाई 2024, गुरुवार
Aaj Ka Panchang: यह गुरुवार उन लोगों के लिए अत्यंत विशेष है जो अपने जीवन में दांपत्य की परेशानियों से जूझ रहे हैं। जिनका दांपत्य जीवन संकट में हैं। पति-पत्नी में बन नहीं रही और विवाह विच्छेद तक की नौबत आ रही है तो इस गुरुवार को विशेष उपाय करें।
इस गुरुवार को रात्रि में शुक्र भी उदय हो रहा है इसलिए दांपत्य जीवन पूरी तरह संकट से बाहर निकलने वाला है।इस गुरुवार आपको सवा मीटर पीले कपड़े में सवा किलो चने की दाल और सवा सौ ग्राम हल्दी की गांठ बांधना है।

यदि आपकी क्षमता हो तो इसमें थोड़ा सा सुवर्ण भी रखा जा सकता है।इसकी पोटली बनाकर ऊं ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम: मंत्र की एक माला हल्दी की माला से जाप करें और इस पोटली को दत्तात्रेय मंदिर में रख आएं। आपके शहर गांव में दत्तात्रेय मंदिर न हो तो किसी विष्णु मंदिर में या श्रीकृष्ण मंदिर में रखा जा सकता है।
आज का पंचांग, 4 जुलाई 2024, गुरुवार
- विक्रम संवत : 2081
- शालिवाहन शके : 1946
- मास : आषाढ़ कृष्ण पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : त्रयोदशी प्रात: 5.33 तक पश्चात चतुर्दशी (क्षय)
- नक्षत्र : मृगशिरा रात्रि 3:53 तक
- योग : गंड प्रात: 6:58 तक पश्चात वृद्धि
- करण : वणिज प्रात: 5:53 तक पश्चात विष्टि भद्र पश्चात शकुनी
- सूर्योदय : 5:47:48
- सूर्यास्त : 7:14:30
- दिनकाल : 13 घंटे 26 मिनट 41 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 33 मिनट 40 सेकंड
- चंद्रास्त : सायं 6:05
- चंद्रोदय : प्रात: 4:46 दूसरे दिन
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य: मिथुन
- चंद्र: वृषभ, दोप 3:57 से मिथुन में
- मंगल : मेष
- बुध : कर्क
- गुरु : वृषभ
- शुक्र : मिथुन, उदय पश्चिम में रात्रि 8:24
- शनि : कुंभ, वक्री
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 10:50 से दोप 12:31
- लाभ : दोप 12:31 से 2:12
- शुभ : सायं 5:34 से 7:15
- अभिजित : दोप 12:04 से 12:58
रात्रि का चौघड़िया
- अमृत : सायं 7:15 से रात्रि 8:34
- चर : रात्रि 8:34 से 9:53
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 2:12 से 3:53
- यम घंट : प्रात: 5:48 से 7:29
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : पीला, सफेद, क्रीम
- आज के पूज्य : श्री दत्तात्रेय भगवान
- आज का मंत्र : ऊं दत्तात्रेयाय नमङ
- प्रदोष काल : सायं 7:15 से रात्रि 9:21












Click it and Unblock the Notifications