Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 3 फरवरी 2023, शुक्रवार
दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा इसलिए पश्चिम की ओर यात्रा करना टालें। आवश्यक हो तो जौ से बनी रोटी खाकर खाकर घर से निकलें।

Aaj Ka Panchang: आज त्रयोदशी तिथि और दिन शुक्रवार है। यदि आपके जीवन में आर्थिक संकट चल रहा है, नौकरी और व्यापार-व्यवसाय में परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं या स्वयं या परिवार में कोई सदस्य बीमार चल रहा है तो आज के दिन शिवजी का पंचामृत अभिषेक करें, ऐसा करने से समस्त प्रकार के सुख प्राप्त होंगे। केसर के दूध से अभिषेक करने से धन-संपत्ति की प्राप्ति होगी और आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होगी।सारी समस्याएं शीघ्र समाप्त होंगी। यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
आज का पंचांग
- विक्रम संवत : 2079
- शालिवाहन शके : 1944
- मास : माघ शुक्ल पक्ष
- ऋतु : शिशिर
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : त्रयोदशी सायं 6.57 तक
- नक्षत्र : पुनर्वसु दूसरे दिन प्रात: 9.15 तक
- योग : विशकुंभ दोप 12.59 तक
- करण : तैतिल सायं 6.57 तक
- सूर्योदय : 7.06.36
- सूर्यास्त : 6.14.33
- दिनकाल : 11 घंटे 07 मिनट 57 सेकंड
- रात्रिकाल : 12 घंटे 51 मिनट 37 सेकंड
- चंद्रोदय : सायं 4.10
- चंद्रास्त : दूसरे दिन प्रात: 6.13
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मकर में
- चंद्र राशि : मिथुन में रात्रि 2.30 तक पश्चात कर्क
- मंगल : वृषभ में
- बुध : धनु में
- गुरु : मीन में
- शुक्र : कुंभ में
- शनि : कुंभ में अस्त
- राहु : मेष में
- केतु : तुला में
शुभ समय दिन के
- चर : प्रात: 7.07 से 8.30
- लाभ : प्रात: 8.30 से 9.54
- अमृत : प्रात: 9.54 से 11.17
- शुभ : दोप 12.41 से 2.04
- चर : सायं 4.51 से 6.15
- अभिजित : दोप 12.18 से 1.03
शुभ समय रात्रि के
लाभ : रात्रि 9.27 से 11.04
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 11.17 से 12.41
- यम घंट : दोप. 3.28 से 4.51
आज विशेष :
- प्रदोष व्रत, सर्वार्थसिद्धि दिन-रात
- आज का शुभ रंग : सफेद
- आज के पूज्य देव : महादेव
- आज का मंत्र : महामृत्युंजय मंत्र
दिशाशूल
दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा। इसलिए पश्चिम की ओर यात्रा करना टालें। आवश्यक हो तो जौ से बनी रोटी खाकर खाकर घर से निकलें। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
आज का विशेष उपाय
- यदि आपके जीवन में आर्थिक संकट चल रहा है, नौकरी और व्यापार-व्यवसाय में परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं या स्वयं या परिवार में कोई सदस्य बीमार चल रहा है तो आज के दिन प्रदोष व्रत अवश्य करें। दिन भर निराहार रहते हुए शिव परिवार का पूजन करें। सायंकाल प्रदोषकाल में भगवान शिव का अभिषेक पूजन करें। प्रदोष व्रत की कथा सुनें। नैवेद्य लगाएं, आरती करें और शिवजी से अनुग्रह करने की विनती करें। सारी समस्याएं शीघ्र समाप्त होंगी।
- आज के दिन शिवजी का पंचामृत अभिषेक करने से समस्त प्रकार के सुख प्राप्त होंगे। केसर के दूध से अभिषेक करने से धन-संपत्ति की प्राप्ति होगी और आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होगी।












Click it and Unblock the Notifications