Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 3 अगस्त 2024, शनिवार
Aaj Ka Panchang: शनिदेव को कर्मफलदाता कहा जाता है। वे मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार शुभाशुभ फल प्रदान करते हैं।
कई बार मनुष्य से अनजाने में पाप कर्म हो जाते हैं जिसके परिणामस्वरूप उसे बुरे फल भुगतने पड़ते हैं। ऐसे कर्मों को काटने के लिए शनिदेव को प्रसन्न करना चाहिए।

शनिवार के दिन एक सवा मीटर काले कपड़े में सवा किलो काले उड़द और सवा किलो काली तिल्ली बांधकर पीड़ित व्यक्ति के सिर से सात बार उतारकर किसी नदी, तालाब, कुएं आदि में डाल आएं। जैसे-जैसे जलीय कीड़े, मछलियां और अन्य जीव जंतु उसे खाएंगे वैसे वैसे आपके पापकर्मों का भी क्षरण होता जाएगा।
आज का पंचांग, 3 अगस्त 2024, शनिवार
- विक्रम संवत : 2081
- शालिवाहन शके : 1946
- मास : श्रावण कृष्ण पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : चतुर्दशी दोप 3:50 तक
- नक्षत्र : पुनर्वसु प्रात: 11:57 तक
- योग : वज्र प्रात: 10:59 तक
- करण : शकुनि दोप 3:50 तक पश्चात चतुष्पद
- सूर्योदय : 6:00:04
- सूर्यास्त : 7:05:19
- दिनकाल : 13 घंटे 05 मिनट 15 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 55 मिनट 08 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 6:26
- चंद्रास्त : सायं 6:37
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य: कर्क
- चंद्र: कर्क
- मंगल : वृषभ
- बुध : सिंह
- गुरु : वृषभ
- शुक्र : सिंह
- शनि : कुंभ, वक्री
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- शुभ : प्रात: 7:38 से 9:16
- चर : दोप 12:33 से 2:11
- अमृत : दोप 3:49 से सायं 5:27
- अभिजित : दोप 12:07 से 12:59
रात्रि का चौघड़िया
- लाभ : सायं 7:05 से रात्रि 8:27
- शुभ : रात्रि 9:49 से 11:11
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 9:16 से 10:55
- यम घंट : दोप 2:11 से 3:49
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : नीला, काला
- आज के पूज्य : शनिदेव
- आज का मंत्र : ऊं शं शनैश्चराय नम:
- प्रदोष काल : सायं 7:05 से रात्रि 9:16












Click it and Unblock the Notifications