Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 31 मई 2023, बुधवार

Panchang Today:निर्जला एकादशी का व्रत करने से अनजाने में किए गए पापों का शमन होता है।

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang: आज वर्ष की सबसे बड़ी एकादशी निर्जला एकादशी है। आज की एकादशी संपूर्ण विधि विधान से करने से वर्ष की समस्त 24 एकादशियों का पुण्य फल प्राप्त हो जाता है। आज के दिन प्रात: व्रत का संकल्प लेकर भगवान विष्णु का पूजन करें। दिनभर निराहार, निर्जल रहकर व्रत का पालन करें। जो लोग एकादशी का व्रत रखने में असमर्थ हैं वे भगवान विष्णु का पूजन अवश्य करें और विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। निर्जला-निराहार न रह सकें तो भी व्रत के अन्य नियमों का पालन अवश्य करें। यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।

  • विक्रम संवत : 2080
  • शालिवाहन शके : 1945
  • मास : ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष
  • ऋतु : ग्रीष्म
  • अयन : उत्तरायण
  • तिथि : एकादशी दोपहर 1:45 तक
  • नक्षत्र : हस्त प्रात: 5:58 तक पश्चात चित्रा
  • योग : व्यतिपात रात्रि 8:13 तक
  • करण : विष्टि भद्र दोपहर 1:45 तक
  • सूर्योदय : 5:42:57
  • सूर्यास्त : 7:05:52
  • दिनकाल : 13 घंटे 22 मिनट 55 सेकंड
  • रात्रिकाल : 10 घंटे 36 मिनट 56 सेकंड
  • चंद्रोदय : दोपहर 3:30 तक
  • चंद्रास्त : रात्रि 3:20 तक

आज की ग्रह स्थिति

  • सूर्य राशि : वृषभ
  • चंद्र राशि : कन्या, सायं 6:28 से तुला में
  • मंगल : कर्क
  • बुध : मेष
  • गुरु : मेष
  • शुक्र : कर्क
  • शनि : कुंभ
  • राहु : मेष
  • केतु : तुला

दिन का चौघड़िया

  • लाभ : प्रात: 5:43 से 7:23
  • शुभ : प्रात: 10:44 से दोप 12:24
  • चर : दोप 3:45 से सायं 5:26
  • लाभ : सायं 5:26 से 7:06

रात्रि का चौघड़िया

  • शुभ : रात्रि 8:25 से 9:45
  • अमृत : रात्रि 9:45 से 11:05

त्याज्य समय

  • राहु काल : दोप 12:24 से 2:05
  • यम घंट : प्रात: 7:23 से 9:04

आज विशेष :

  • निर्जला एकादशी व्रत
  • आज का शुभ रंग : हरा
  • आज के पूज्य देव : श्री हरि विष्णु भगवान
  • आज का मंत्र : ऊं नारायणाय नम:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+