Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 30 मई 2023, मंगलवार

Panchang Today: आज बटुक भैरव जयंती भी है। आज के दिन बटुक भैरव के साथ मां दुर्गा का पूजन करें। जीवन के संकटों,शत्रुओं का नाश होगा।

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang: आज का दिन अत्यंत विशेष है। आज मंगलवार के साथ बटुकभैरव जयंती है, मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण का दिवस गंगादशहरा, गंगादशमी है। आज के दिन जो लोग गंगा किनारे के शहरों में रहते हैं वे गंगा जी में स्नान करें या जो गंगाजी नहीं जा सकते वे अपने घर में ही गंगाजल डालकर स्नान करें। मां गंगा का पूजन करें। ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा दें। आपके पाप कर्मों का शमन होगा और पुण्य कर्मों का उदय होगा।आर्थिक कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।

  • विक्रम संवत : 2080
  • शालिवाहन शके : 1945
  • मास : ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष
  • ऋतु : ग्रीष्म
  • अयन : उत्तरायण
  • तिथि : दशमी दोपहर 1:07 तक पश्चात एकादशी
  • नक्षत्र : हस्त प्रात: 5:58 तक (30 मई)
  • योग : सिद्धि रात्रि 8:52 तक
  • करण : गर दोपहर 1:07 तक पश्चात विष्टि
  • सूर्योदय : 5:43:06
  • सूर्यास्त : 7:05:26
  • दिनकाल : 13 घंटे 22 मिनट 20 सेकंड
  • रात्रिकाल : 10 घंटे 37 मिनट 30 सेकंड
  • चंद्रोदय : दोपहर 2:37
  • चंद्रास्त : रात्रि 2:46

आज की ग्रह स्थिति

  • सूर्य राशि : वृषभ
  • चंद्र राशि : कन्या
  • मंगल : कर्क
  • बुध : मेष
  • गुरु : मेष
  • शुक्र : मिथुन, कर्क में सायं 7:38 से
  • शनि : कुंभ
  • राहु : मेष
  • केतु : तुला

दिन का चौघड़िया

  • लाभ : प्रात: 10:44 से दोप 12:24
  • अमृत : दोप 12:24 से 2:05
  • शुभ : दोप 3:45 से सायं 5:25
  • अभिजित : प्रात: 11:58 से दोप 12:51

रात्रि का चौघड़िया

लाभ : रात्रि 8:25 से 9:45

त्याज्य समय

  • राहु काल : दोप 3:45 से सायं 5:25
  • यम घंट : प्रात: 9:04 से 10:44

आज विशेष :

  • श्री गंगादशहरा, गंगादशमी, श्री बटुकभैरव जयंती
  • आज का शुभ रंग : लाल
  • आज के पूज्य देव : मां दुर्गा
  • आज का मंत्र : ऊं दुं दुर्गाये नम:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+