Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 30 मार्च 2024, शनिवार
Aaj Ka Panchang: आज शनिवार हनुमानजी का दिन है। आज आप अपनी किस्मत के बंद दरवाजे खोलने का एक विशिष्ट उपाय कर सकते हैं।

यह उपाय दिखने में तो बड़ा आसान है किंतु इसका प्रभाव अत्यंत तीव्र और पूर्ण होता है। यह उपाय आपके सारे धन के संकट को दूर कर देगा और आप देखेंगे कि चमत्कारिक रूप से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगा है।
तो ध्यान से पढ़िए यह उपाय और करिए। आप आज पनवाड़ी से एक मीठा पान बनवाएं। इस पान में चूना, सुपारी, तंबाकू या अन्य सेंटेड चीजें नहीं होनी चाहिए। इस पान में आप केवल कत्था लगवाएं और उसमें गुलुकंद, सौंफ, खोपरे का बुरा, गुलाब कतरी और इलायची डलवाएं। यह पान किसी भी सिद्ध हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान जी को भेंट करें।
आज का पंचांग, 30 मार्च 2024, शनिवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : चैत्र कृष्ण पक्ष
- ऋतु : वसंत
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : पंचमी रात्रि 9:13 तक
- नक्षत्र : अनुराधा रात्रि 10:02 तक
- योग : सिद्धि रात्रि 10:44 तक
- करण : कौलव सुबह 8:50 तक पश्चात तैतिल
- सूर्योदय : 6:22:02
- सूर्यास्त : 6:40:11
- दिनकाल : 12 घंटे 18 मिनट 09 सेकंड
- रात्रिकाल : 11 घंटे 40 मिनट 53 सेकंड
- चंद्रास्त : प्रात: 9:15
- चंद्रोदय : रात्रि 11:17
- आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मीन
- चंद्र राशि : वृश्चिक
- मंगल : कुंभ
- बुध : मेष
- गुरु : मेष
- शुक्र : कुंभ
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
- दिन का चौघड़िया
- शुभ : प्रात: 7:54 से 9:27
- चर : दोप 12:31 से 2:03
- अमृत : दोप 3:36 से सायं 5:08
- अभिजित : दोप 12:07 से 12:56
- रात्रि का चौघड़िया
- लाभ : सायं 6:40 से रात्रि 8:08
- शुभ : रात्रि 9:35 से 11:03
- त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 9:27 से 10:59
- यम घंट : दोप 2:03 से 3:36
- आज विशेष :
- रंगपंचमी
- आज का शुभ रंग : नीला, काला
- आज के पूज्य : हनुमानजी
- आज का मंत्र : ऊं हं हनुमते नम:












Click it and Unblock the Notifications