Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 29 सितंबर 2023, शुक्रवार
Aaj Ka Panchang: आज भाद्रपद मास की पूर्णिमा है। आज श्राद्धपक्ष प्रारंभ हो रहा है और पूर्णिमा का श्राद्ध आज किया जाएगा। आज अपने पितरों के निमित्त पिंड दान, तर्पण, ब्राह्मण भोजन आदि करवाकर पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करें। गरीबों को भोजन करवाएं, अन्नदान, फलदान आदि करने से पितरों की प्रसन्नता प्राप्त होगी और जीवन में चल रहे अनेक संकटों का निवारण होगा।

आज भाद्रपद पूर्णिमा भी है। आज के दिन धन-संपदा की प्राप्ति के लिए माता लक्ष्मी का पूजन करें। पूर्णिमा का व्रत रखने वाले आज के दिन सत्यनारायण की पूजा करें, व्रत रखें। आर्थिक तंगी दूर करने के लिए पीपल के पेड़ में कच्चा दूध अर्पित करें।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : भाद्रपद शुक्ल पक्ष
- ऋतु : शरद
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : पूर्णिमा दोप 3:26 तक
- नक्षत्र : उत्तरा भाद्रपद रात्रि 11:17 तक
- योग : वृद्धि रात्रि 8:01 तक
- करण : बव दोप 3:26 तक
- सूर्योदय : 6:18:27
- सूर्यास्त : 6:15:23
- दिनकाल : 11 घंटे 56 मिनट 55 सेकंड
- रात्रिकाल : 12 घंटे 03 मिनट 23 सेकंड
- चंद्रोदय : सायं 6:22
- चंद्रास्त : प्रात: 6:45 (30 सितंबर)
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : कन्या
- चंद्र राशि : मीन
- मंगल : कन्या, अस्त
- बुध : सिंह
- गुरु : मेष, (वक्री)
- शुक्र : कर्क
- शनि : कुंभ (वक्री)
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 6:18 से 7:48
- लाभ : प्रात: 7:48 से 9:18
- अमृत : प्रात: 9:18 से 10:47
- शुभ : दोप 12:17 से 1:47
- चर : सायं 4:46 से 6:15
- अभिजित : प्रात: 11:53 से दोप 12:41
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : रात्रि 9:16 से 10:47
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 10:47 से दोप 12:17
- यम घंट : दोप 3:16 से सायं 4:46
आज विशेष :
- प्रौष्ठपदी पूर्णिमा, श्राद्धपक्ष प्रारंभ
- आज का शुभ रंग : सफेद, गुलाबी, बैंगनी
- आज के पूज्य : महालक्ष्मी
- आज का मंत्र : ऊं महालक्ष्म्यै नम:












Click it and Unblock the Notifications