Aaj Ka Panchang 28th February 2024: आज का पंचांग, 28 फरवरी 2024, बुधवार

Aaj Ka Panchang 28th February 2024: आज विशेष दिन है। आज बुधवार के दिन संकट चतुर्थी का संयोग बना है। आज आज प्रात: 6:54 से 7:34 तक सर्वार्थसिद्धि योग भी रहेगा। बुधवार गणेशजी का ही दिन होता है और इस दिन संकट चतुर्थी का आना विशेष फलदायी है।

Aaj Ka Panchang

आज कई महिलाएं व्रत रखकर गणेशजी का पूजन करती हैं और चंद्रोदय होने पर चंद्र के दर्शन पूजन कर व्रत पूरा करती हैं।यदि आप चतुर्थी का व्रत नहीं रखते हैं तो गणेशजी के मंदिर अवश्य जाएं। दर्शन करें। गणेशजी को दूर्वा के साथ मोदक या मोतीचूर के लड्डू का नैवेद्य लगाएं।

मंदिर में ही बैठकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ भी करें। यदि आप संतान सुख चाहते हैं तो आज संतान गणपति स्तोत्र का पाठ करें। ऋण मुक्ति के लिए ऋणमुक्ति गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

आज का पंचांग, 28 फरवरी 2024, बुधवार

  • विक्रम संवत : 2080
  • शालिवाहन शके : 1945
  • मास : फाल्गुन कृष्ण पक्ष
  • ऋतु : वसंत
  • अयन : उत्तरायण
  • तिथि : चतुर्थी प्रात: 4:17 तक (29 फरवरी)
  • नक्षत्र : हस्त प्रात: 7:31 तक, पश्चात चित्रा
  • योग : गंड सायं 5:15 तक
  • करण : बव दोप 3:07 तक, पश्चात बालव
  • सूर्योदय : 6:50:41
  • सूर्यास्त : 6:28:09
  • दिनकाल : 11 घंटे 37 मिनट 27 सेकंड
  • रात्रिकाल : 12 घंटे 21 मिनट 42 सेकंड
  • चंद्रास्त : प्रात: 8:51
  • चंद्रोदय : रात्रि 9:41

आज की ग्रह स्थिति

  • सूर्य राशि : कुंभ
  • चंद्र राशि : कन्या, रात्रि 8:58 से तुला में
  • मंगल : मकर
  • बुध : मकर, अस्त
  • गुरु : मेष
  • शुक्र : मकर
  • शनि : कुंभ, अस्त
  • राहु : मीन
  • केतु : कन्या

दिन का चौघड़िया

  • लाभ : प्रात: 6:51 से 8:18
  • शुभ : प्रात: 11:12 से दोप 12:39
  • चर : दोप 3:34 से सायं 5:01
  • लाभ : सायं 5:01 से 6:28

रात्रि का चौघड़िया

  • शुभ : रात्रि 8:01 से 9:34
  • अमृत : रात्रि 9:34 से 11:06

त्याज्य समय

  • राहु काल : दोप 12:39 से 2:07
  • यम घंट : प्रात: 8:18 से 9:45

आज विशेष :

  • श्री संकट चतुर्थी व्रत
  • आज का शुभ रंग : हरा, सफेद
  • आज के पूज्य : गणेशजी
  • आज का मंत्र : ऊं गं गणपतये नम:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+