Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 27 नवंबर 2023, सोमवार
Aaj Ka Panchang: आज कार्तिक पूर्णिमा है। आज कार्तिक स्नान पूर्ण हो जाएगा। जिन लोगों ने कार्तिक स्नान किया है वे आज किसी पवित्र नदी में स्नान करके पूजन, दान-धर्म करें। कार्तिक पूर्णिमा के दिन ब्राह्मणों को भोजन करवाकर दान-दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

आज के दिन दीपदान का भी बड़ा महत्व है। नदी-तालाब में दीपदान करने से परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी और यम की पीड़ा से मुक्ति मिलती है। आज श्रीहरि विष्णु का पूजन करें, उन्हें पीले पुष्प अर्पित करें, सारे मनोरथ पूरे होंगे। कार्तिक पूर्णिमा का व्रत रखने से जीवन के अनेक कष्टों से मुक्ति मिलती है।
आज का पंचांग, 27 नवंबर 2023, सोमवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : कार्तिक शुक्ल पक्ष
- ऋतु : हेमंत
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : पूर्णिमा दोप 2:45 तक
- नक्षत्र : कृतिका दोप 1:34 तक
- योग : शिव रात्रि 11:37 तक
- करण : बव दोप 2:45 तक, पश्चात बालव
- सूर्योदय : 6:48:31
- सूर्यास्त : 5:39:41
- दिनकाल : 10 घंटे 51 मिनट 10 सेकंड
- रात्रिकाल : 13 घंटे 09 मिनट 30 सेकंड
- चंद्रोदय : सायं 5:33
- चंद्रास्त : प्रात: 7:15 (28 नवंबर)
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : वृश्चिक
- चंद्र राशि : वृषभ
- मंगल : वृश्चिक
- बुध : धनु
- गुरु : मेष, (वक्री)
- शुक्र : कन्या
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- अमृत : प्रात: 6:49 से 8:10
- शुभ : प्रात: 9:31 से 10:53
- चर : दोप 1:36 से 2:57
- लाभ : दोप 2:57 से सयं 4:18
- अमृत : सायं 4:18 से 5:40
- अभिजित : प्रात: 11:52 से दोप 12:36
रात्रि का चौघड़िया
चर : सायं 5:40 से 7:18
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 8:10 से 9:31
- यम घंट : प्रात: 10:53 से दोप 12:14
आज विशेष :
- देव दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा, कार्तिक स्नान समाप्त
- आज का शुभ रंग : सफेद
- आज के पूज्य : महादेव
- आज का मंत्र : ऊं नम: शिवाय












Click it and Unblock the Notifications