Aaj Ka Panchang 26th February 2024: आज का पंचांग, 26 फरवरी 2024, सोमवार
Aaj Ka Panchang 26th February 2024: जन्मकुंडली में चंद्र खराब हो, चंद्र नीच को हो या पाप ग्रहों के साथ या पाप ग्रहों की दृष्टि में हो तो उससे जुड़ी अनेक समस्याएं आती हैं। इसलिए ऐसे चंद्र को ठीक करने के लिए उससे जुड़ी वस्तुएं दान की जाती हैं। सोमवार के दिन सफेद चंदन, चावल, सफेद कपड़े आदि का दान देने से चंद्र होगा।

चंद्र के खराब होने से जातक को माता का सुख नहीं मिलता, फेफड़ों, श्वांस, गले, नाक आदि के रोग बने ही रहते हैं। इसलिए चंद्र को ठीक करना अत्यंत आवश्यक होता है। आज आप सफेद वस्त्र पहनें और मोगरे का इत्र लगाएं। इससे आपके काम तेजी से बनने लगेंगे और आप सफलता प्राप्त करेंगे।
आज का पंचांग, 26 फरवरी 2024, सोमवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : फाल्गुन कृष्ण पक्ष
- ऋतु : वसंत
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : द्वितीया रात्रि 11:15 तक
- नक्षत्र : उत्तरा फाल्गुनी प्रात: 4:29 तक दूसरे दिन
- योग : धृति दोप 3:25 तक
- करण : तैतिल प्रात: 9:55 तक पश्चात गर
- सूर्योदय : 6:52:19
- सूर्यास्त : 6:27:13
- दिनकाल : 11 घंटे 34 मिनट 54 सेकंड
- रात्रिकाल : 12 घंटे 24 मिनट 16 सेकंड
- चंद्रास्त : प्रात: 7:53
- चंद्रोदय : रात्रि 8:03
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : कुंभ
- चंद्र राशि : सिंह, प्रात: 8:09 से कन्या में
- मंगल : मकर
- बुध : मकर, अस्त
- गुरु : मेष
- शुक्र : मकर
- शनि : कुंभ, अस्त
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- अमृत : प्रात: 6:52 से 8:19
- शुभ : प्रात: 9:46 से 11:13
- चर : दोप 2:07 से 3:34
- लाभ : दोप 3:34 से सायं 5:00
- अमृत : सायं 5:00 से 6:27
- अभिजित : दोप 12:17 से 1:03
रात्रि का चौघड़िया
चर : सायं 6:27 से रात्रि 8:00
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 8:19 से 9:46
- यम घंट : प्रात: 11:13 से दोप 12:40
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : सफेद
- आज के पूज्य : चंद्र
- आज का मंत्र : ऊं चंद्रमसे नम:












Click it and Unblock the Notifications