Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 26 अगस्त 2023, शनिवार
Aaj Ka Panchang: आज का दिन अत्यंत विशेष है। आज के दिन आपके सारे काम व्यवस्थित तरीके से पूरे हो जाएं इसलिए आज हनुमानजी और शनिदेव की आराधना अवश्य करें। आज किसी भी हनुमान मंदिर जाएं और वहीं बैठकर सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमान जी को हलवे का भोग लगाएं और गुग्गुल की धूप लगाएं।

यह प्रसाद स्वयं भी ग्रहण करें और दूसरों को भी खिलाएं। आज शनिदेव को भी प्रसन्न करने का दिन है। शनि मंदिर के बाहर बैठे भिखारियों को उड़द की दाल से बनी मिठाइयां खिलाएं। भिखारियों को जूते चप्पल, काले कपड़े भेंट करें। पक्षियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम करें।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल पक्ष
- ऋतु : शरद
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : दशमी रात्रि 2:07 तक
- नक्षत्र : ज्येष्ठा प्रात: 8:36 तक
- योग : विश्कुंभ सायं 4:24 तक
- करण : तैतिल दोप 1:10 तक
- सूर्योदय : 6:08:13
- सूर्यास्त : 6:48:35
- दिनकाल : 12 घंटे 40 मिनट 22 सेकंड
- रात्रिकाल : 11 घंटे 19 मिनट 57 सेकंड
- चंद्रोदय : दोप 2:50
- चंद्रास्त : रात्रि 1:34
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : सिंह
- चंद्र राशि : वृश्चिक में, प्रात: 8:36 से धनु में
- मंगल : कन्या
- बुध : सिंह (वक्री)
- गुरु : मेष
- शुक्र : कर्क (उदय, वक्री)
- शनि : कुंभ (वक्री)
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- शुभ : प्रात: 7:43 से 9:18
- चर : दोप 12:28 से 2:03
- अमृत : दोप 3:38 से 5:14
- अभिजित : दोप 12:03 से 12:54
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : सायं 6:49 से रात्रि 8:14
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 9:18 से 10:53
- यम घंट : दोप 2:03 से 3:38
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : नीला, काला
- आज के पूज्य देव : शनिदेव
- आज का मंत्र : ऊं शं शनैश्चराय नम:












Click it and Unblock the Notifications