Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 25 नवंबर 2023, शनिवार
Aaj Ka Panchang: आज का दिन उन लोगों के लिए विशेष है जिनके जीवन में संकट कम ही नहीं हो रहे हैं। पारिवारिक विवाद गहरा रहे हैं और उनके घर में कोई न कोई व्यक्ति लगातार बीमार चल रहा है। ऐसे लोग आज के दिन हनुमानजी का दर्शन पूजन करें। हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और मीठा पान भेंट करें।

गुड़ चने का प्रसाद भेंट करें और फिर देखिए कैसे चमत्कार होता है आपके जीवन में। सारे संकट एक-एक करके दूर होने लगेंगे और आपके जीवन में सुख-समृद्धि की बहार आ जाएगी। रोग और दुश्मन परास्त हो जाएंगे। आकस्मिक रूप से आने वाली बाधाएं भी दूर हो जाएंगी।
आज का पंचांग, 25 नवंबर 2023, शनिवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : कार्तिक शुक्ल पक्ष
- ऋतु : हेमंत
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : त्रयोदशी सायं 5:21 तक
- नक्षत्र : अश्विनी दोप 2:54 तक
- योग : वरियान रात्रि 3:51 तक
- करण : तैतिल सायं 5:21 तक
- सूर्योदय : 6:47:09
- सूर्यास्त : 5:39:47
- दिनकाल : 10 घंटे 52 मिनट 37 सेकंड
- रात्रिकाल : 13 घंटे 08 मिनट 03 सेकंड
- चंद्रोदय : सायं 4:05
- चंद्रास्त : प्रात: 5:31 (26 नवंबर)
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : वृश्चिक
- चंद्र राशि : मेष
- मंगल : वृश्चिक
- बुध : वृश्चिक
- गुरु : मेष, (वक्री)
- शुक्र : कन्या
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- शुभ : प्रात: 8:09 से 9:30
- चर : दोप 12:13 से 1:35
- अमृत : दोप 2:57 से सायं 4:18
- अभिजित : प्रात: 11:52 से दोप 12:35
रात्रि का चौघड़िया
- लाभ : सायं 5:40 से 7:18
- शुभ : रात्रि 8:57 से 10:35
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 9:30 से 10:52
- यम घंट : दोप 1:35 से 2:57
आज विशेष :
- बैकुंठ चतुर्दशी, हरिहर मिलन
- आज का शुभ रंग : नीला
- आज के पूज्य : हनुमानजी
- आज का मंत्र : ऊं हं हनुमते नम:












Click it and Unblock the Notifications