Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 24 जून 2023, शनिवार
Aaj Ka Panchang: आज विशेष दिन है। आज स्कंद षष्ठी व्रत है। जिन दंपतियों को संतान प्राप्ति में बाधा आ रही है वे आज के दिन कुमार कार्तिकेय का पूजन कर स्कंद षष्ठी का व्रत रखें। आज के दिन संतान गोपाल मंत्र का जाप करने से और संतान गोपाल स्तोत्र का पाठ करने से उत्तम संतान की प्राप्ति होती है।

शनिवार का दिन होने से आज हनुमानजी के मंदिर जाकर दर्शन अवश्य करें। इससे अनेक संकटों, कष्टों का निवारण होगा। हनुमानजी के दर्शन करने से शनि की पीड़ा से भी मुक्ति मिलेगी। मानसिक शांति प्राप्त होगी। धन का आगमन अच्छा होगा। आज शनि मंदिर के बाहर बैठे भिखारियों को इमरती और नमकीन चावल खिलाएं, शनि की पीड़ा से शांति मिलेगी।
यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : आषाढ़ शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : षष्ठी रात्रि 10:16 तक
- नक्षत्र : मघा प्रात: 7:17 तक, पश्चात पूर्वा फाल्गुनी
- योग : सिद्धि प्रात: 5:24 तक (25 जून)
- करण : कौलव प्रात: 9:06 तक पश्चात तैतिल
- सूर्योदय : 5:44:30
- सूर्यास्त : 7:13:37
- दिनकाल : 13 घंटे 29 मिनट 07 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 31 मिनट 07 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 10:47
- चंद्रास्त : रात्रि 11:44
- आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मिथुन
- चंद्र राशि : सिंह
- मंगल : कर्क
- बुध : मिथुन में दोपहर 12:42 से
- गुरु : मेष
- शुक्र : कर्क
- शनि : कुंभ वक्री
- राहु : मेष
- केतु : तुला
- दिन का चौघड़िया
- शुभ : प्रात: 7:26 से 9:07
- चर : दोप 12:29 से 2:10
- अमृत : दोप 3:51 से 5:32
- अभिजित : दोप 12:02 से 12:56
- रात्रि का चौघड़िया
- लाभ : सायं 7:14 से रात्रि 8:33
- त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 9:07 से 10:48
- यम घंट : दोप 2:10 से 3:51
- आज विशेष :
- स्कंद षष्ठी व्रत
- आज का शुभ रंग : नीला, काला, धूसर
- आज के पूज्य देव : हनुमानजी महाराज
- आज का मंत्र : ऊं हं हनुमते नम:
यह पढ़ें: Adipurush Row: 'सीता नेपाल की बेटी...' क्या है जनक दुलारी का Nepal से कनेक्शन?












Click it and Unblock the Notifications