Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 23 मार्च 2023, गुरुवार
Panchang Today: आज के दिन भगवान विष्णु लक्ष्मी का पूजन करें। कन्याओं को मखाने की खीर खिलाएं और उनके चरण पूजन कर वस्त्रादि भेंट करें।

Aaj Ka Panchang: आज गुरुवार का दिन और तिथि द्वितीया है। आज चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी का पूजन करना चाहिए। माता के स्वच्छ, श्वेत, धवल वर्ण का पूजन करते हुए दुर्गासप्तशती का पाठ करें। देवी के समक्ष एक घी और एक तेल का दीपक लगाकर सुख-समृद्धि की कामना करें। आज के दिन सात पीली कौड़ी लेकर उनका पूजन करें। कौड़ी पर केसर की बिंदी लगाएं और श्री सूक्त के 11 पाठ करकें इन्हें एक पीले कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या दुकान के गल्ले में रखें। कभी धन की कमी नहीं होगी।
यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
विक्रम संवत : 2079
- शालिवाहन शके : 1944
- मास : चैत्र शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वसंत
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : द्वितीया सायं 6.20 तक
- नक्षत्र : रेवती दोपहर 2.07 तक
- योग : ऐंद्र रात्रि 3.41 तक
- करण : बालव प्रात: 7.15 तक पश्चात कौलव
- सूर्योदय : 6.29.29
- सूर्यास्त : 6.37.25
- दिनकाल : 12 घंटे 07 मिनट 56 सेकंड
- रात्रिकाल : 11 घंटे 51 मिनट 05 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 7.30
- चंद्रास्त : सायं 6.24
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मीन में
- चंद्र राशि : मीन में दोपहर 2.07 तक पश्चात मेष
- मंगल : मिथुन में
- बुध : मीन में
- गुरु : मीन में
- शुक्र : मेष में
- शनि : कुंभ में
- राहु : मेष में
- केतु : तुला में
शुभ समय दिन के
- चर : दोप 11.02 से दोप 12.33
- लाभ : दोप 12.33 से 2.04
- शुभ : सायं 5.06 से 6.37
- अभिजित : दोप 12.09 से 12.58
शुभ समय रात्रि के
- अमृत : सायं 6.37 से रात्रि 8.06
- चर : रात्रि 8.06 से 9.35
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 2.04 से 3.35
- यम घंट : प्रात: 6.29 से 8.00
आज विशेष :
- पंचक समाप्त दोपहर 2.09 पर
- आज का शुभ रंग : पीला
- आज के पूज्य देव : मां ब्रह्मचारिणी
- आज का मंत्र : ऊं दुं दुर्गाये नम:












Click it and Unblock the Notifications