Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 23 नवंबर 2023, गुरुवार
Aaj Ka Panchang: आज साल का सबसे बड़ा और विशेष दिन है। आज देव प्रबोधिनी एकादशी है। आज भगवान श्री हरि विष्णु चार मास की योगनिद्रा से जागेंगे और विवाह जैसे मांगलिक कार्य पुन: प्रारंभ हो जाएंगे। आज तुलसी विवाह के साथ ही विवाह पर लगा प्रतिबंध हट जाएगा।

आज के दिन गाजे-बाजे, ढोल, शंख ध्वनि के साथ भगवान को जगाया जाएगा। बड़े सांस्कृतिक आयोजन होंगे। इस दिन को छोटी दीवाली के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन घरों के आंगन में दीप मालाएं सजाकर आतिशबाजी की जाती है। उत्सव मनाया जाता है। श्रीहरि का विशेष श्रृंगार किया जाता है। तुलसी माता को भी विशेष रूप से सजाया जाता है।
आज का पंचांग, 23 नवंबर 2023, गुरुवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : कार्तिक शुक्ल पक्ष
- ऋतु : हेमंत
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : एकादशी रात्रि 9:01 तक
- नक्षत्र : उत्तराभाद्रपद सायं 5:14 तक
- योग : वज्र प्रात: 11:51 तक
- करण : वणिज प्रात: 10:01 तक, पश्चात भद्रा
- सूर्योदय : 6:45:48
- सूर्यास्त : 5:39:58
- दिनकाल : 10 घंटे 54 मिनट 10 सेकंड
- रात्रिकाल : 13 घंटे 06 मिनट 30 सेकंड
- चंद्रोदय : दोप 2:50
- चंद्रास्त : रात्रि 3:29
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : वृश्चिक
- चंद्र राशि : मीन
- मंगल : वृश्चिक
- बुध : वृश्चिक
- गुरु : मेष, (वक्री)
- शुक्र : कन्या
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 10:51 से दोप 12:13
- लाभ : दोप 12:13 से 1:35
- शुभ : सायं 4:18 से 5:40
- अभिजित : प्रात: 11:51 से दोप 12:35
रात्रि का चौघड़िया
- अमृत : सायं 5:40 से 7:18
- चर : सायं 7:18 से रात्रि 8:57
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 1:35 से 2:56
- यम घंट : प्रात: 6:46 से 8:08
आज विशेष :
- देव प्रबोधिनी एकादशी, तुलसी विवाह
- आज का शुभ रंग : पीला












Click it and Unblock the Notifications