Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 21 नवंबर 2023, मंगलवार
Aaj Ka Panchang: आज आंवला नवमी है। आज आंवले के वृक्ष का पूजन कर उसके नीचे बैठकर श्रीहरि विष्णु के नामों का जाप करने और वहीं बैठकर भोजन करने का विशेष महत्व है। आंवला नवमी को अक्षय नवमी भी कहा जाता है। इस दिन आदि शंकराचार्य ने एक वृद्धा की सहायता करने के लिए सोने के आंवलों की वर्षा करवाई थी। इस दिन किया गया व्रत, दान-पुण्य अक्षय फलदायी होता है।

इसलिए आज व्रत रखकर आंवले के वृक्ष की पूजा अवश्य करना चाहिए। इससे अक्षय सुख सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आज पीपल के पेड़ की पूजा भी की जाती है। पीपल के नीचे रात्रि में सात दीपक लगाने से आयु और आरोग्य प्राप्त होता है।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : कार्तिक शुक्ल पक्ष
- ऋतु : हेमंत
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : नवमी रात्रि 1:09 तक
- नक्षत्र : शतभिषा रात्रि 8 तक
- योग : व्याघात सायं 5:39 तक
- करण : बालव दोप 2:12 तक पश्चात कौलव
- सूर्योदय : 6:44:27
- सूर्यास्त : 5:40:15
- दिनकाल : 10 घंटे 55 मिनट 47 सेकंड
- रात्रिकाल : 13 घंटे 04 मिनट 52 सेकंड
- चंद्रोदय : दोप 1:38
- चंद्रास्त : रात्रि 1:29
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : वृश्चिक
- चंद्र राशि : कुंभ
- मंगल : वृश्चिक
- बुध : वृश्चिक
- गुरु : मेष, (वक्री)
- शुक्र : कन्या
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- लाभ : प्रात: 10:50 से दोप 12:12
- अमृत : दोप 12:12 से 1:34
- अभिजित : प्रात: 11:50 से दोप 12:34
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : सायं 7:18 से रात्रि 8:56
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 2:56 से सायं 4:18
- यम घंट : प्रात: 9:28 से 10:50
आज विशेष :
- आंवला नवमी
- आज का शुभ रंग : लाल
- आज के पूज्य : मां दुर्गा
- आज का मंत्र : ऊं दुं दुर्गाये नम:












Click it and Unblock the Notifications