Aaj Ka Panchang 20th February 2024: आज का पंचांग, 20 फरवरी 2024, मंगलवार

Aaj Ka Panchang 20th February 2024: आज जया एकादशी का व्रत किया जाएगा और भीष्म द्वादशी भी रहेगी। चूंकि एकादशी सूर्योदय से लेकर प्रात: 9:54 तक रहेगी इसलिए एकादशी का व्रत आज ही किया जाएगा। इस एकादशी में भगवान विष्णु का पूजन कर उन्हें गन्ने के रस का नैवेद्य लगाया जाता है और फलाहार में व्रती गन्ने के रस का ही सेवन करता है।

Aaj Ka Panchang

इस एकादशी का व्रत रखने वाले की सर्वत्र विजय होती है और उसके समस्त कार्यों में सफलता मिलती है। आज मंगलवार है इसलिए आज हनुमानजी का पूजन करना भी श्रेष्ठ फलदायी रहेगा। आज किसी हनुमान मंदिर में जाकर हनुमानजी को गुड़ के हलवे का नैवेद्य लगाएं। इससे संकट और बाधाएं दूर होंगी। बंदरों को गुड़ चना खिलाने से कुंडली का खराब मंगल ठीक होगा।

आज का पंचांग, 20 फरवरी 2024, मंगलवार

  • विक्रम संवत : 2080
  • शालिवाहन शके : 1945
  • मास : माघ शुक्ल पक्ष
  • ऋतु : शिशिर
  • अयन : उत्तरायण
  • तिथि : एकादशी प्रात: 9:54 तक पश्चात द्वादशी
  • नक्षत्र : आर्द्रा दोप 12:11 तक
  • योग : प्रीति प्रात: 11:44 तक
  • करण : विष्टि भद्र प्रात: 9:54 तक पश्चात बव
  • सूर्योदय : 6:56:53
  • सूर्यास्त : 6:24:16
  • दिनकाल : 11 घंटे 27 मिनट 23 सेकंड
  • रात्रिकाल : 12 घंटे 31 मिनट 53 सेकंड
  • चंद्रोदय : दोप 2:46
  • चंद्रास्त : प्रात: 4:55 दूसरे दिन

आज की ग्रह स्थिति

  • सूर्य राशि : कुंभ
  • चंद्र राशि : मिथुन
  • मंगल : मकर
  • बुध : मकर, अस्त
  • गुरु : मेष
  • शुक्र : मकर
  • शनि : कुंभ, अस्त
  • राहु : मीन
  • केतु : कन्या

दिन का चौघड़िया

  • लाभ : प्रात: 11:15 से दोप 12:41
  • अमृत : दोप 12:41 से 2:07
  • अभिजित : दोप 12:18 से 1:03

रात्रि का चौघड़िया

लाभ : सायं 7:58 से रात्रि 9:32

त्याज्य समय

  • राहु काल : दोप 3:32 से सायं 4:58
  • यम घंट : प्रात: 9:49 से 11:15

आज विशेष :

  • जया एकादशी, भीष्म द्वादशी व्रत
  • आज का शुभ रंग : लाल
  • आज के पूज्य : हनुमानजी
  • आज का मंत्र : ऊं हनुमते नम:
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+