Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 20 जुलाई 2024, शनिवार
Aaj Ka Panchang:शनिदेव कर्म फलदाता हैं। वे आपको आपके कर्मों के अनुसार अच्छे-बुरे फल देते हैं। शनिदेव की कृपा से आपके काम बन सकते हैं लेकिन उन्हें प्रसन्न करना जरूरी होता है।
शनिवार के दिन भिखारियों, दिव्यांगों, दृष्टिहीन लोगों की सेवा करने से शनि आपके लिए शुभदायक बन जाते हैं।रोगियों का उपचार करवाएं उनके लिए दवाई का प्रबंध करें तो शनि प्रसन्न होते हैं।

शनि की साढ़ेसाती जिन लोगों पर चल रही है वे आज काले घोड़े को सरसों के तेल में भिगोए हुए काले चने खिलाएं तो उनकी पीड़ा शांत होगी। शनिवार को शनि स्तोत्र का पाठ करने से अनेक लाभ मिलते हैं।
आज का पंचांग, 20 जुलाई 2024, शनिवार
- विक्रम संवत : 2081
- शालिवाहन शके : 1946
- मास : आषाढ़ शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : चतुर्दशी सायं 5:59 तक
- नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा रात्रि 1:47 तक
- योग : वैधृति रात्रि 12:06 तक
- करण : गर प्रात: 6:54 तक पश्चात वणित, पश्चात भद्रा
- सूर्योदय : 5:54:12
- सूर्यास्त : 7:11:46
- दिनकाल : 13 घंटे 17 मिनट 34 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 42 मिनट 51 सेकंड
- चंद्रास्त : प्रात: 6:20
- चंद्रोदय : सायं 6:36
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य: कर्क
- चंद्र: धनु
- मंगल : वृषभ
- बुध : सिंह
- गुरु : वृषभ
- शुक्र : कर्क
- शनि : कुंभ, वक्री
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- शुभ : प्रात: 7:34 से 9:14
- चर : दोप 12:33 से 2:13
- अमृत : दोप 3:52 से सायं 5:32
- अभिजित : दोप 12:06 से 12:59
रात्रि का चौघड़िया
- लाभ : सायं 7:12 से रात्रि 8:32
- शुभ : रात्रि 9:52 से 11:13
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 9:14 से 10:53
- यम घंट : दोप 2:13 से 3:52
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : नीला, काला, आसमानी
- आज के पूज्य : श्री शनिदेव
- आज का मंत्र : ऊं शं शनैश्चराय नम:
- प्रदोष काल : सायं 7:12 से रात्रि 9:20












Click it and Unblock the Notifications