Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 18 जून 2024, मंगलवार
Aaj Ka Panchang: आज मंगलवार के दिन सबसे बड़ी एकादशी निर्जला एकादशी का व्रत किया जाएगा। जो व्रती पूरे साल की एकादशी के व्रत का संकल्प लेना चाहते हैं वे इसी एकादशी से व्रत प्रारंभ करते हैं।
निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को आम का नैवेद्य लगाया जाता है और प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। आज श्रीहरि विष्णु का पीले पुष्पों से श्रृंगार कर पीतांबर धारण करवाया जाता है और उनकी पूजा करके निर्जला एकादशी व्रत की कथा सुनी जाती है।

आज मंगलवार भी है इसलिए देवी दुर्गा का पूजन करने से समस्त शत्रु परास्त होंगे और आपमें साहस, आत्मविश्वास का संचार होगा।
आज का पंचांग, 18 जून 2024, मंगलवार
- विक्रम संवत : 2081
- शालिवाहन शके : 1946
- मास : ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष
- ऋतु : ग्रीष्म
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : एकादशी प्रात: 6:24 तक
- नक्षत्र : स्वाति दोप 3:55 तक
- योग : शिव रात्रि 9:37 तक
- करण : विष्टि भद्र प्रात: 6:24 तक पश्चात बव
- सूर्योदय : 5:43:23
- सूर्यास्त : 7:12:31
- दिनकाल : 13 घंटे 29 मिनट 08 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 31 मिनट 03 सेकंड
- चंद्रोदय : दोप 3:54
- चंद्रास्त : रात्रि 3:06
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य: मिथुन
- चंद्र: तुला
- मंगल : मेष
- बुध : मिथुन
- गुरु : वृषभ
- शुक्र : मिथुन
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 9:06 से 10:47
- लाभ : प्रात: 10:47 से दोप 12:28
- अभिजित : दोप 12:01 से 12:55
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : रात्रि 8:31 से 9:50
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 3:50 से सायं 5:31
- यम घंट : प्रात: 9:06 से 10:47
आज विशेष :
- निर्जला एकादशी
- आज का शुभ रंग : लाल, सिंदूरी
- आज के पूज्य : माता दुर्गा
- आज का मंत्र : ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे
- प्रदोष काल : सायं 7:13 से रात्रि 9:18












Click it and Unblock the Notifications